{"_id":"65060fe06cd7126106017376","slug":"property-dealer-employee-commits-suicide-by-consuming-poison-in-office-panipat-news-c-244-1-sknl1015-6016-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रॉपर्टी डीलर के कर्मी ने कार्यालय में जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रॉपर्टी डीलर के कर्मी ने कार्यालय में जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 11-12 स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय मेंं शनिवार को सुबह उसके एक कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। घर पर बैठे प्रॉपर्टी डीलर ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर मौके पर पहुंचा और उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर बताते हुए उसे सामान्य अस्पताल रेफर किया गया। वे सामान्य अस्पताल पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया। चांदनीबाग थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
किशनपुरा निवासी संदीप उर्फ सोनू ने बताया कि उसका छोटा भाई दिवेश वर्मा उर्फ मोनू (40) सेक्टर 11-12 स्थित प्रॉपर्टी डीलर अमित के पास पिछले 20 साल से काम करता था। दिवेश हर रोज सुबह कार्यालय खोलता था और साफ-सफाई के अलावा बाहर के कुछ काम भी निपटाता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से कार्यालय गया था। इसके दो घंटे बाद उनके पास प्रॉपर्टी डीलर अमित के पास फोन आया और दिवेश के जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचा तो अमित ने बताया कि वह घर पर था। उसने फोन में कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो दिवेश जमीन पर पड़ा नजर आया। वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि दिवेश के हाथ में जहरीले पदार्थ की एक डिब्बी थी। इसमें से वह दो गोलियां वह खा चुका था। वह दिवेश को सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां से उसे सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। सामान्य अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संदीप ने बताया कि जब वे छोटे थे तो उनके पिता पवन कुमार की मौत हो गई थी। मां ने उनका पालन-पोषण किया। उनकी एक छोटी बहन भी है। छोटा भाई दिवेश शादीशुदा था। उसकी करीब नौ साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा मन्नत और बेटी माणी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है।
- संदीप कुमार, प्रभारी, चांदनीबाग थाना