{"_id":"6ab6e721742582c3b50c02ab","slug":"governance-relies-on-public-trust-and-social-propriety-a-reflection-panipat-news-c-244-1-pnp1001-164869-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ताऊ के कथन-लोकराज लोकलाज से चलता है... पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ताऊ के कथन-लोकराज लोकलाज से चलता है... पर मंथन
विज्ञापन
भालसी गांव में रक्तदाता को सम्मानित करते डॉ. नवीन नैन भालसी। स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा/मतलौडा। ताऊ देवी लाल जयंती पर शुक्रवार को ताऊ देवी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन और गंगा फिलिंग स्टेशन भालसी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ताऊ के कथन लोकराज लोकलाज से चलता है... पर मंथन किया गया। साथ ही कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ताऊ देवी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में जाट धर्मार्थ सभा के प्रधान हिटलर जौरासी ने ताऊ देवी लाल की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पुष्प अर्पित कर नमन किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. कविता राणा ने विद्यार्थियों से ताऊ देवी लाल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जाट धर्मार्थ सभा के उप प्रधान प्रियांश मलिक व महासचिव जयप्रकाश मलिक मौजूद रहे।
गंगा फिलिंग स्टेशन भालसी में हुए कार्यक्रम में इनेलो के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नवीन नैन और किसान सेल के प्रधान महासचिव चौधरी प्रेम सिंह की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, विशाल रक्तदान शिविर और हरियाणवी रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत ताऊ देवीलाल के चित्र पर पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। युवाओं, महिलाओं व क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कियाभाग लिया। प्रत्येक रक्तदाता को स्मृति चिह्न, बैग और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रागिनी कार्यक्रम में गायक विनोद पासोदिया (पनिहारी) व हाट के सरपंच कृष्ण कुमार की टीम ने ताऊ देवीलाल के जीवन संघर्ष और जनसेवा पर आधारित भजनों व रागिनियों की मनमोहक प्रस्तुति दी। डॉ. नवीन नैन और प्रेम सिंह भालसी ने कहा कि ताऊ देवीलाल किसान, मजदूर व गरीब वर्ग के मसीहा थे। इसके साथ 27 सितंबर को नूंह में होने वाली ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस रैली के लिए न्योता दिया।
पूर्व उपप्रधानमंत्री की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प
पानीपत। देवीलाल पार्क में शुक्रवार को जजपा की ओर से पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सरकार से उनके जीवन एवं संघर्ष को शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की। कार्यक्रम की शुरुआत सतबीर मलिक रिसालू की ओर से लाई गई गंगाजल कांवड़ से प्रतिमा के जलाभिषेक के साथ हुई। जजपा जिलाध्यक्ष रामनिवास पटवारी, सुरेंद्र धौला, धर्मवीर राठी, कप्तान जागलान, सुरेश आट्टा, संगीत जोगी, गीता पलड़ी आदि मौजूद रहे।
देवीलाल पार्क में कार्यक्रम के जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने कहा कि माटी का लाल, किसानों की ढालजननायक ताऊ देवीलाल ने हमेशा सत्ता को जनता की सेवा का माध्यम बनाया। ताऊ देवीलाल केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि गरीब और किसान के स्वाभिमान के प्रतीक थे। जब राजनीति केवल वादों तक सीमित थी, तब उन्होंने बुजुर्गों के लिए सम्मान पेंशन योजना शुरू कर उन्हें स्वाभिमान से जीना सिखाया। इस अवसर पर एडवोकेट राजेंद्र जागलान, भरत सिंह छौक्कर, शमशेर देसवाल, कृष्ण भौक्कर, प्रवीण तोमर, मुकेश आटा, प्रवीन मलिक, सरोज बाला गुर मौजूद रहे। संवाद