फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Archery: Gold medal for Sahpreet in Recurve Under-14

तीरंदाजी : रिकर्व अंडर-14 में सहप्रीत को स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Archery: Gold medal for Sahpreet in Recurve Under-14
डीपीएस पानीपत सिटी में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना साधते तीरंदाज। संवाद - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। दिल्ली पब्लिक स्कूल पानीपत सिटी में चल रही सीबीएसई नेशनल अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 गर्ल्स तीरंदाजी चैंपियनशिप में शुक्रवार को रिकर्व अंडर-14 व्यक्तिगत वर्ग का मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। सहप्रीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। प्रज्ञा सिंह दूसरे और मिश्ती सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रधानाचार्या सोनिया तोमर ने कहा कि तीरंदाजी केवल निशाना साधने का खेल नहीं, बल्कि एकाग्रता, धैर्य और मानसिक दृढ़ता का संगम है। हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण समर्पण और खेल भावना है। उन्होंने कहा कि देशभर से आई बेटियां अपनी प्रतिभा के दम पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

तीन दिनों के प्रमुख परिणाम : रिकर्व अंडर-14 टीम वर्ग में एसडी इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, श्री विजय विद्या श्रम स्कूल द्वितीय और युवा भारती पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। रिकर्व अंडर-17 व्यक्तिगत वर्ग में अर्शदीप कौर प्रथम, तुशानी द्वितीय और श्रेया दहिया तृतीय रहीं। इंडियन राउंड अंडर-19 व्यक्तिगत वर्ग में सुखराज कौर प्रथम, पी. यादव द्वितीय और क्रिस्पी तृतीय रहीं। अंडर-19 टीम वर्ग में एनएमएल केरला पब्लिक स्कूल प्रथम, युवा भारती पब्लिक स्कूल द्वितीय और भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed