{"_id":"68f3df8a309befe7e203c304","slug":"procurement-slows-farmers-forced-to-guard-paddy-panipat-news-c-244-1-pnp1006-145733-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खरीद पड़ी सुस्त, धान की रखवाली करने को मजबूर किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खरीद पड़ी सुस्त, धान की रखवाली करने को मजबूर किसान
Sun, 19 Oct 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
मंडी में सुखाने के लिए फैलाया धान। संवाद
- फोटो : chineni news
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मंडियों में दिवाली के नजदीक धान की खरीद की प्रक्रिया सुस्त हो गई है जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मंडी में ही रहकर धान की रखवाली करनी पड़ रही है। मंडियों में अब तक 135363 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। मंडियों में एजेंसियोंं द्वारा 133046 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। साथ ही मंडियों में 27856 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। जो कुल धान का 51.45 प्रतिशत है। मंडियों में किसानों को 60.75 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
किसान सर्वानंद, कृष्ण और रामनिवास ने बताया कि वह पांच दिन पहले मंडी में धान लेकर पहुंचे हैं। किसानों को मंडी में सुविधा नहीं दी जा रही है जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले दिन ही खरीद एजेंसी अधिकारियों द्वारा धान की जांच कर नमी बताकर खरीद नहीं की गई। जिससे उन्हें मंडी में ही धान को फैलाकर सुखाना पड़ रहा है। लेकिन अभी भी एजेंसियों द्वारा उनके धान की खरीद नहीं की गई है।
मंडी में 135363 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। एजेंसियों की ओर से धान की 133046 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। साथ ही 27856 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। किसानों को 60.75 करोड़ का भुगतान किया गया है। किसानों को मंडी में धान लाने से पहले ही सुखाकर लाएं।
विज्ञापन
- ऋषु दहिया, डीएम, हरियाणा वेयर हाउस