फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Problems of sugarcane farmers increased due to increase in water level of Yamuna

Panipat News: यमुना का जलस्तर बढ़ने से गन्ना किसानों की बढ़ी मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Problems of sugarcane farmers increased due to increase in water level of Yamuna
बापौली। यमुना में जलस्तर अचानक बढ़ गया है। ऐसे में यमुना खादर में गन्ने की खेती करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है। उनको खेतों से शुगर मिल में गन्ना लाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डालनी पड़ रही है । किसान एक ट्राली गन्ने की लाने के लिए चार से पांच ट्रैक्टरों का सहारा ले रहे हैं। वह इन ट्रैक्टरों को एक-दूसरे के साथ टोचन कर यमुना से निकाल पाते हैं ।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यमुना में इन दिनों जलस्तर कम हो जाता है। ऐसे में किसान अपने गन्ने की फसल को आसानी से ले आते थे। शनिवार से यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में किसानों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान अनूज, साहब सिंह रावल, जसबीर और पहल सिंह रावल ने बताया कि यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। उनके खेतों में गन्ने की फसल कटाई का काम चल रहा है। उनको ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ने की फसल लाना मुश्किल हो जाता है। एक ट्राली निकालने के लिए चार से पांच ट्रैक्टरों का सहारा लेना पड़ता है। एक ट्राली को यमुना से बाहर निकाल कर शुगर मिल में पहुंचा पाते हैं। ऐसे में कई बार हादसा होने का भी अंदेशा बना रहता है। किसानों की सरकार से मांग है कि यमुना में गन्ने की कटाई के समय पानी कम छोड़ा जाए। ताकि किसान अपनी गन्ने की फसल को आसानी से शुगर मिल तक ले जा सकें। किसानों का कहना है कि यमुना के खादर क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ में गन्ने की फसल खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed