फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Priyanshu won gold medal in archery in under-15 category

Panipat News: प्रियांशु ने अंडर-15 में तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Priyanshu won gold medal in archery in under-15 category
पानीपत। चंदौली गांव के प्रियांशु तीरंदाजी में लगातार पदक जीत रहे हैं। उन्होंने आंध्रप्रदेश में 20 से 30 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत देश व जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा में वे पहली बार अंडर-15 में तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। प्रियांशु रविवार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां से उनके पैतृक गांव चंदौली तक विशेष अभिनंदन किया गया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रियांशु के घर पर पहुंचकर उनकाे आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

प्रियांशु के कोच नागेश्वर ने बताया कि प्रियांशु पिछले दो साल से एनवी आर्चरी एकेडमी में तीरंदाजी का अभ्यास कर रहा है। हाल ही में आंध्रप्रदेश के गुंटूर में आयोजित 14वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत राज्य व गांव का नाम रोशन किया है। अंडर-15 में एनटीपीसी में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला खिलाड़ी बना। रविवार को प्रियांशु रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वहां उसका भव्य स्वागत किया गया। गांव चंदाैली पहुंचने पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने उनके घर पहुंचकर उसका सम्मान किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गांव में खुशी का माहौल रहा। प्रियांशु के घर आते ही उसके माता-पिता ने बेटे को गले से लगाकर खुशी प्रकट की। प्रियांशु की जीत से एकेडमी और गांव को उस पर नाज है।
विज्ञापन


बॉक्स
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना लक्ष्य
प्रियांशु ने बताया कि अब वह उसका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। इसके लिए वह नियमित अभ्यास कर रहा है। तीरंदाजी में पदक जीत देश का मान बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed