फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Priyanka Gandhi will come to Panipat for the first time today

Panipat News: प्रियंका गांधी आज पहली बार आएंगी पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will come to Panipat for the first time today
पानीपत। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हरियाणा में हो रहे चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के तौर पर दोनों राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता प्रदेश की भूमि पर हुंकार भरने को उतर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रदेश की धरती पर अपने कार्यकर्ताओं में जज्बा भरने पहुंचेंगी।
विज्ञापन

बुधवार को सोनीपत में राहुल गांधी ने जनसभा की थी। वीरवार को चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी पानीपत की अनाज मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा के समर्थन में जनसभा करने पहुंचेंगी। प्रियंका 20 साल पहले नौल्था में आईं अपनी मां सोनिया गांधी की याद लोगों के दिलों में ताजा करेंगी। यहां से प्रियंका सिरसा रवाना होंगी। वहां कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा के लिए रोड शो करेंगी। गौरतलब है कि 2004 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी खुद पानीपत के नौल्था विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करने पहुंची थीं। उसके बाद 2009 में राहुल गांधी पानीपत आए थे। हालांकि कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान पानीपत में राहुल गांधी पिछले साल पैदल यात्रा और एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित कर चुके हैं। वहीं, प्रियंका गांधी का पानीपत का ये पहला दौरा रहेगा। प्रियंका गांधी का ये दौरा उनकी न्याय संकल्प रैली के तहत आयोजित किया गया है। इस जनसभा में करनाल प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा से लेकर करनाल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसके लिए दो दिन पहले से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में प्रचार का समय बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक ही है। इसके बाद न कोई रैली हो सकेगी, न जनसभा और न ही रोड शो। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने प्रदेश में रोहतक के बाद सोनीपत, सिरसा और करनाल की सीट को हॉट सीट मानते हुए यहां कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को स्टार प्रचारक बनाकर भेजने का फैसला किया है। जिसके तहत राहुल गांधी प्रदेश में जनसभाएं कर रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र उर्फ बुल्ले शाह ने बताया कि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। प्रियंका गांधी का दौरा लोकसभा चुनाव में बड़ा फेरबदल कर सकता है। बुल्ले शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पिछले पांच चरणों में छह से सात प्रतिशत कम मतदान हुआ है। इसमें उन्होंने मतदान नहीं किया जो प्रधानमंत्री के अच्छे दिनों का इंतजार कर रहे थे। उनके अच्छे दिन तो आए नहीं, इसलिए उन्होंने मतदान न कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस में फूट और बीजेपी में एकजुटता पर वीरेंद्र शाह ने कहा कि अगर कांग्रेस में फूट होती तो विधानसभा में उनकी 31 सीटें न आतीं और पन्ना प्रमुख तक बनाने वाली भाजपा 40 सीटों तक न सिमटती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed