फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Private bank account relationship manager missing, report filed

निजी बैंक का अकाउंट रिलेशनशिप मैनेजर लापता, रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Private bank account relationship manager missing, report filed
निजी बैंक में अकाउंट रिलेशनशिप मैनेजर संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। परिजनों ने कॉल किया, लेकिन कॉल नहीं लगा। जब परिजन उसके पीजी में पहुंचे तो वहां पर मोबाइल के दोनों सिम कमरे में ही पड़े मिले। पिता के बयान पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के रोहणी निवासी शिव कुमार बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम स्थित स्टील कंपनी में जॉब करते हैं। उनका इकलौता बेटा उत्कर्ष पानीपत स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में फरवरी 2020 से नौकरी कर रहा है। बेटा सनौली रोड स्थित ऋषि कॉलोनी में पीजी में रह रहा था। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को बेटे को व्हाट्सएप पर मैसेज किया, काफी देर तक मैसेज देखा नहीं गया। फिर उन्होंने कॉल किए, लेकिन कॉल लगा नहीं। वीरवार सुबह पानीपत बैंक पहुंचे। जहां से पता लगा कि बेटा पिछले दो दिन से बैंक नहीं आया है। इसके बाद वह पीजी में पहुंचे तो कमरे में उसके मोबाइल के दोनों नंबरों के सिम पड़े मिले। कुछ कपड़े भी नहीं थे। उन्होंने पीजी मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि बेटा वीरवार सुबह कुछ सामान लेकर निकला हैं। पिता ने चांदनीबाग थाना पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed