फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prime accused in the murder of three youths arrested; remanded to police custody for 10 days.

Panipat News: तीन युवकों की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 दिन के पुलिस रिमांड पर

Sun, 14 Jun 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 14 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Prime accused in the murder of three youths arrested; remanded to police custody for 10 days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। डिकाडला गांव में प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र और उनके दो दोस्तों विनोद व अनीप की हत्या के मुख्य आरोपी मनीष निवासी डिकाडला को सीआईए-वन ने शुक्रवार देर रात को पट्टीकल्याणा-चुलकाना रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मनीष ने खनन मामले में शिकायत के शक पर हत्या करने की बात बताई है।
पुलिस ने मनीष को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान उससे वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और घटना से जुड़े अहम तथ्यों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

सीआईए-वन के प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सूचना मिली थी कि हत्याकांड का आरोपी मनीष क्षेत्र से भागने की तैयारी में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह रेत खनन के कारोबार से जुड़ा हुआ है। कुछ समय पहले खनन विभाग की टीम ने उसका ट्रैक्टर पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष के मुताबिक, उसे शक था कि इस मामले की शिकायत नरेंद्र ने की थी। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब नौ बजे नरेंद्र (45), विनोद (46) और अनीप (35) स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने स्कॉर्पियो वाहन से उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई थी।
मामले में डिकाडला गांव के वीरेंद्र गाहल्याण की शिकायत पर समालखा थाना पुलिस ने मनीष समेत संदीप, रविंद्र, नवीन, तुषार, सचिन, नीरज, राजबीर और सूरज के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन और अन्य साक्ष्यों की भी बरामदगी की जाएगी।


आज डिकाडला पहुंचेंगे एमएस बिट्टा
एंटी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विनोद भारद्वाज ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा रविवार सुबह 11 बजे डिकाडला गांव पहुंचेंगे। वह मृतक नरेंद्र के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे और घटना की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed