फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Presenting a speech explaining the value of discipline

Panipat News: भाषण प्रस्तुत कर बताया अनुशासन का मूल्य

Fri, 10 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 10 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Presenting a speech explaining the value of discipline
एसडी विद्या मंदिर हुडा में क्लास टाइम कैप्सूल गतिविधि में भाग लेते विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा में क्लास टाइम कैप्सूल नामक ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में कक्षा पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी भाषा में एक मिनट का प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उपाय, खेलों का महत्व तथा अनुशासन का मूल्य जैसे सार्थक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, रीसाइक्लिंग, पानी बचाने और ऊर्जा की बचत के महत्व पर भी प्रकाश डाला। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों की भाषण कला को निखारती हैं बल्कि उनमें आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना भी उत्पन्न करती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed