{"_id":"624f4920832056144c75488e","slug":"preparing-to-rent-the-unfinished-hali-park-panipat-news-knl104229258","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे पड़े हाली पार्क को किराये पर देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे पड़े हाली पार्क को किराये पर देने की तैयारी
विज्ञापन
पानीपत। निमार्णाधीन हाली पार्क ।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सीएम की घोषणा और शहरी विधायक का 23 करोड़ रुपये का ड्रीम प्रोजेक्ट हाली पार्क अभी तक बनकर तैयार नहीं है लेकिन निगम ने इसे किराये पर देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए निगम अधिकारी आरएफपी यानी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल बना रहे हैं। इसके स्वीकार होने के बाद हाली पार्क को किराये पर देने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। इसमें बोट, रेस्टॉरेंट, बार, हाल आदि को किराये पर देकर आमदनी बढ़ाने की तैयारी है। हालांकि अभी तक बनाए गए प्रस्ताव के तहत पार्क में एंट्री फ्री हो सकती है लेकिन इसमें अपने वाहन खड़े करने के लिए लोगों को पार्किंग शुल्क तक देना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि हाली पार्क के नवनिर्माण की घोषणा के आठ साल बाद भी ये अधूरा है। इस प्रोजेक्ट पर निगम 23 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। निगम का दावा है कि 95 प्रतिशत काम पूरा है। बाकी पांच प्रतिशत काम को इस माह के अंत तक पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट के अंतिम चरण में पानी से झील भरी जाएगी और सजावट का काम होगा। इसके लिए निगम ने पाइपलाइन बिछवा दी हैं। मोटर और बिजली का कनेक्शन ले लिया है। पार्क में पेड़-पौधों को लगाने के लिए तीस लाख रुपये का टेंडर किया है।
इन सुविधाओं से लैस होगा हाली पार्क
हाली पार्क में एक ओपन एयर थियेटर, ओपन गार्डन जिम, रेस्टोरेंट, ऑडियो सिस्टम, झील किनारे बच्चों के खेलने की व्यवस्था, बोटिंग प्वाइंट, झील के उत्तरी छोर पर 60 फीट तिरंगा लहराएगा, झील के चारों ओर पैदल चलने के लिए वॉकिंग ट्रैक बनाए जाएंगे। बारिश और धूप से बचाव सात-आठ गजीबो बनाई जाएंगी, इसके तीन मुख्य गेट होंगे। एक गेट स्मृति वन और बाल भवन वाला होगा। दूसरा गेट सीमा थियेटर के पीछे की सड़क के साथ होगा और तीसरा गेट ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की ओर होगा।
विज्ञापन
बना रहे आएफपी
हाली पार्क में सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बकाया भी इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। वहीं आदेशानुसार पार्क की आरएफपी तैयार की जा रही है। इसमें पार्क में बोट, रेस्टोरेंट, बार आदि के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। इससे निगम की आय भी बढ़ेगी।
अजय छौक्कर, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम, पानीपत।