{"_id":"6a24742ca16a68c16709bf5b","slug":"preparations-underway-to-hand-over-samalkha-stations-ticket-counter-to-private-hands-panipat-news-c-244-1-pnp1006-158501-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समालखा स्टेशन का टिकट काउंटर निजी हाथों में देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समालखा स्टेशन का टिकट काउंटर निजी हाथों में देने की तैयारी
Sun, 07 Jun 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे टिकट काउंटर व्यवस्था में बदलाव के तहत समालखा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर का संचालन अब निजी हाथों में देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे ने निजी कंपनी के माध्यम से काउंटर संचालन का निर्णय लिया है।
भारतीय रेलवे के इस फैसले के तहत वर्तमान में टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारियों को अन्य स्टेशनों पर शिफ्ट किया जाएगा। समालखा स्टेशन पर फिलहाल तीन कर्मचारी तैनात हैं, जिन्हें कर्मचारियों की कमी वाले अन्य स्टेशनों पर भेजा जाएगा।
नई व्यवस्था के तहत निजी कंपनी अपने कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी, जिन्हें पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके बाद उन्हें टिकट काउंटर पर तैनात किया जाएगा। रेलवे की ओर से इस सेवा के लिए निजी कंपनी को लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान किए जाने की योजना है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कदम काउंटर संचालन को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
रोजाना हजारों यात्री करते हैं सफर
समालखा रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 3,500 यात्री यात्रा करते हैं। सुबह और शाम के समय टिकट काउंटर पर विशेष भीड़ रहती है, जिससे कई बार यात्रियों को कतार में लगना पड़ता है।