{"_id":"6a35a774ec58075a0a0523b7","slug":"preparations-for-the-khel-mahakumbh-intensify-athletes-are-sweating-it-out-in-practice-sessions-morning-and-evening-panipat-news-c-244-1-pnp1011-159193-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खेल महाकुंभ की तैयारी तेज, खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास में बहा रहे पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खेल महाकुंभ की तैयारी तेज, खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास में बहा रहे पसीना
Sat, 20 Jun 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जुलाई में आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ को लेकर खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले की विभिन्न खेल अकादमियों और प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ी सुबह-शाम घंटों तक अभ्यास कर रहे हैं। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने के लक्ष्य के साथ खिलाड़ी कड़ी मेहनत में जुटे हुए हैं। वहीं, कोच भी खिलाड़ियों को तकनीकी और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं।
खेल महाकुंभ प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। यही कारण है कि विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी काफी पहले से तैयारी में जुट गए हैं। एथलेटिक्स, कुश्ती, खो-खो, मुक्केबाजी, हैंडबॉल और वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों के खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर अपनी क्षमता निखार रहे हैं।
भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। वे अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। खेल अकादमियों और प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों की सक्रियता यह दर्शाती है कि खेल महाकुंभ को लेकर उनमें विशेष उत्साह है।
विज्ञापन
हैंडबॉल खिलाड़ी शिवानी ने बताया कि उन्होंने खेल महाकुंभ के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता में अब अधिक समय नहीं बचा है, इसलिए नियमित अभ्यास के साथ कोच के मार्गदर्शन में अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास कर रही हैं।
खो-खो खिलाड़ी मुस्कान ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को आगे बढ़ने के लिए हर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी होता है। खेल महाकुंभ में अच्छा प्रदर्शन उन्हें आगे बढ़ने और नई उपलब्धियां हासिल करने का अवसर प्रदान कर सकता है।
वॉलीबॉल कोच सन्नी, हैंडबॉल कोच शीतल और खो-खो कोच गुलशन कुमार ने बताया कि खेल महाकुंभ खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच है। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी प्रतिदिन सुबह और शाम कई घंटे अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।