फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparations for Rathyatra are complete, celebrations will begin tomorrow

Panipat News: रथयात्रा की तैयारी पूरी, कल से शुरू होगा समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Rathyatra are complete, celebrations will begin tomorrow
पानीपत। श्री जगन्नाथ मंदिर उत्सव प्रबंध समिति द्वारा श्री जगन्नाथ की रथयात्रा उत्सव की तैयारी पूरी कर ली है। तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज 25 जून बुधवार को किया जाएगा। इसके बाद 27 जून को रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

श्री जगन्नाथ मंदिर उत्सव प्रबंध समिति की इसके लिए बैठक सोमवार को मंदिर में की। जिसमें रथयात्रा उत्सव के लिए ड्यूटियां लगाई गई। भगवान जगन्नाथ को भात का प्रसाद बनाने की ड्यूटी नीरज कंसल की लगाई। मंच संचालन की ड्यूटी नरेंद्र, दीपक गोयल और कमल कंसल की लगाई गई है।
विज्ञापन

चरणपादुका की सेवा दुख भजन सेवा समिति द्वारा की जाएगी। प्रदीप तायल ने बताया कि रथयात्रा उत्सव 25 जून को सुबह आठ बजे शुरू होगा। नौ बजे भगवान गणेश का पूजन और फिर सनातन धर्म संगठन द्वारा हनुमान का सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। रात्रि आठ बजे रविनंदन शास्त्री द्वारा भजन संध्या की जाएगी। उत्सव सचिव दिनेश मित्तल ने बताया कि 26 जून वीरवार को दिन सुबह साढ़े नौ बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में आंखों व स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसी दिन शाम आठ बजे महाराज चित्र-विचित्र द्वारा एक रात्रि लाडली जू के नाम भजन संध्या की जाएगी। 27 को दोपहर एक बजे पूजन होगा। पूजन के बाद दो बजे भगवान जगन्नाथ भाई बलराम तथा बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। भगवान की रथयात्रा को नगरवासी अपने हाथों से खींचेंगें और भगवान के दर्शन प्राप्त करेंगे। रथयात्रा जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर अमर भवन चौक, गुड़मंडी मेन बाजार, कलंदर चौक, वाटर पंप से होते हुए देवी मंदिर पहुंचेगी। वहां पर नारियल भेंट के बाद सलारगंज गेट, गुड़मंडी, राजपुताना बाजार होते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंच कर समाप्त होगी। रथयात्रा के बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान राजेंद्र गुप्ता, दीपक गोयल, हितेंद्र कंसल, योगेश खन, रजनीश गुप्ता, दिनेश मित्तल व जयपाल कंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed