फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparations begin for PM's arrival, huge pandal is being prepared

Panipat News: पीएम के आगमन की तैयारी शुरू, तैयार हो रहा विशाल पंडाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for PM's arrival, huge pandal is being prepared
पानीपत। भारतीय जीवन बीमा निगम के सखी योजना कार्यक्रम में नौ दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सेक्टर 13-17 के गुरु तेग बहादुर ग्राउंड में विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। यहां करीब 40 हजार महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां पर तीन पंडाल लगाए जा रहे हैं। इसमें वाटर प्रूफ शामियाना लगाया जा रहा है। वहीं, करीब 60 हजार महिलाओं की आने की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री का मंच करीब 50 मीटर लंबा होगा। यहां प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री एवं राज्य स्तरीय नेता मौजूद होंगे। यहीं पर कलाकारों के लिए एक मंच अलग से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इसी धरती से प्रधानमंत्री ने 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। अब पीएम नौ साल बाद फिर से इसी जमीन पर महिलाओं के लिए योजना की सौगात देने वाले हैं। कार्यक्रम स्थल का जायजा सीएम नायब सिंह सैनी तक ले चुके हैं। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर होने वाले हर पहलू पर जिला प्रशासनिक अधिकारियों की नजर है। दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से पीएम के आगमन को लेकर रूट मैप तैयार किया जा रहा है। जबकि मैदान में घास फूस को हटाने का काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed