फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pregnant woman dies in hospital, husband and mother-in-law accused of beating her

Panipat News: गर्भवती की अस्पताल में मौत, पति और सास पर पीटने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies in hospital, husband and mother-in-law accused of beating her
पानीपत। जग जीवनराम कॉलोनी में पांच माह की गर्भवती सोनिया (25) की जिला नागरिक अस्पताल के लेबर वार्ड में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके साथ उनके पेट में पल रहे गर्भ की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने सास और पति पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने प्रथम दृष्टया में महिला की बुखार में गर्म दवा लेने से तबीयत खराब होना माना है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। कुटानी रोड की शांति ने बताया कि उनकी बेटी सोनिया ने दो साल पहले जग जीवनराम कॉलोनी में अशोक के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों की दूसरी शादी थी। उनकी बेटी को चार बच्चे हैं और पांचवां गर्भ में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया को उनकी सास और पति अब परेशान रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति कहीं बाहर गए थे। उनकी सास ने उनके साथ मारपीट की है। उनके चेहरे पर भी खून आ रहा था। वह किसी से लिफ्ट लेकर घर पहुंची। वे उनको वीरवार रात को जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही औद्योगिक सेक्टर-29 के अंतर्गत किशनपुरा पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से पूरी रिपोर्ट ली। परिजनों के बयान दर्ज कराकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेबर वार्ड में महिला ने तोड़ा दम : सोनिया सात जुलाई को अपना मायका गई थी। यहां उनको बुखार हो गया। उन्होंने नजदीक से ही दवा ले ली। उनकी वीरवार शाम को तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां देर रात को दम तोड़ दिया। मां शांति का आरोप है कि उनके पति आकाश अब अपनी पहली के पत्नी के साथ रह रहे हैं। उन्होंने उनकी बेटी की जिंदगी खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed