फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pregnant woman dies, dowry death case filed against three

Panipat News: गर्भवती की मौत, तीन पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies, dowry death case filed against three
पानीपत। थाना सदर क्षेत्र के धर्मगढ़ गांव में चार माह की गर्भवती सुदेश (23) की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष का कहना है कि ससुरालियों ने उसकी तबीयत खराब होने से मौत बताई। बाद में बताया कि बेड से गिर गई थी।
विज्ञापन

जब अंतिम संस्कार से पहले उसका चेहरा देखा तो गले पर निशान नजर आए। इसके बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए चुनरी से गला दबाकर हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति विक्रम सहित तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मधुबन निवासी रवि ने पुलिस को बताया कि उसकी चचेरी बहन सुदेश की शादी करीब डेढ़ साल पहले धर्मगढ़ निवासी विक्रम के साथ हुई थी। विक्रम मजदूरी करता है। शादी के बाद से ही वह सुदेश को परेशान कर रहा था। सोमवार की शाम पांच बजे उनके पास फोन आया कि सुदेश की हालत ठीक नहीं है। वह धर्मगढ़ गांव में पहुंच गए। पहले ससुरालियों ने उसकी तबीयत खराब होने की बात कही। कुछ देर बाद पति ने बताया कि बेड से गिरकर उसकी मौत हो गई है। पति विक्रम, उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed