फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pregnant, girl dies after being hit by train

Panipat News: ट्रेन से कटकर गर्भवती, बच्ची की मौत

Sun, 12 Nov 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 12 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Pregnant, girl dies after being hit by train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। आजाद नगर में रेलवे फाटक पर शनिवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से आठ माह की गर्भवती महिला और छह साल की बच्ची की मौत हो गई। वे फाटक बंद होने के बावजूद रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रही थीं, तभी अप लाइन से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन में आ गयी। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और मां-बेटी का शव और भ्रूण जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए है।
प्रत्यक्षदर्शी हेड कांस्टेबल आनंद ने बताया कि वे गेट नंबर 51 आजाद नगर फाटक पर ड्यूटी दे रहे थे। फाटक बंद था। इसी बीच एक महिला किशनपुरा की तरफ से तेजी से रेलवे लाइन पार कर राज नगर की तरफ जाने लगी। उन्होंने और आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाकर रोकने का प्रयास किया। इसके बाद भी महिला और उसकी छह साल की बेटी नहीं रुकी।
विज्ञापन

इसी बीच अप लाइन पर 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस आ गई। दोनों ट्रेन की चपेट में आ गईं। मां-बेटी के शव लगभग 100 मीटर दूर तक ट्रेन के साथ घिसटते चले गए। हादसा में महिला का पेट फटकर भ्रूण ट्रैक पर गिर गया और उसकी खोपड़ी फट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव और भ्रूण नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं, आसपास की कॉलोनियों में फोटो दिखाकर मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए गए जा रहे हैं। रविवार को दोनों के शवों और भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - जसबीर, जांच अधिकारी जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed