फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preeti of Dahar village selected for Asian Games

Panipat News: डाहर गांव की प्रीति एशियन खेलों के लिए चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Preeti of Dahar village selected for Asian Games
पानीपत। डाहर गांव की प्रीति का एशियन खेलोंं में चयन हुआ है। जिससे परिवार और गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। यह प्रतियोगिता कतर देश के बेहरानन में 20 से 28 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रीति देश की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में एक महीने के लिए प्रशिक्षण कैंप का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। जिसमें उनके खेल को और निखारने का कार्य किया जाएगा। उनके पिता नरेश ऑटो चालक है। माता शीला गृहिणी है। उनकी छोटी बहन किरण भी कबड्डी की खिलाड़ी है।
विज्ञापन

कोच जोगिंद्र सिंह ने बताया कि प्रीति का एशियन खेलों के लिए चयन हो गया है। जिससे परिवार और गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। यह प्रतियोगिता कतर देश के बेहरानन में 20 से 28 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रीति देश की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने देश की टीम का चयन किया है। इसमें प्रदेश की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें एक खिलाड़ी पानीपत की प्रीति है।
पिता नरेश ने बताया कि प्रीति का एशियन खेलों में चयन हो गया है। जिससे परिवार और गांव मेंं खुशी का माहौल बना हुआ है। परिवार की ओर से प्रीति को खेलोंं को लेकर हर संभव सहयोग किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप वह खेलोंं में परिवार का नाम रोशन कर रही है। खिलाड़ी प्रीति ने बताया कि वह पिछले सात सालों से कबड्डी खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार मेहनत कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप उनका एशियन खेलों मेंं चयन हो गया है।

देश के लिए पदक प्राप्त करना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कोच के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से इन उपलब्धियों को पाया है। सितंबर में एक महीने के लिए प्रशिक्षण कैंप का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। जिसमें उनके खेल को और बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed