फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pre-board examinations of class 10th and 12th will start from today

Panipat News: आज से शुरू होंगी 10वीं, 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं, तैयारी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Pre-board examinations of class 10th and 12th will start from today
पानीपत। कक्षा 11वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं सोमवार 11 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। प्री-बोर्ड परीक्षाओं के संशोधित शेड्यूल जारी किया जा चुका हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशानुसार प्री-बोर्ड परीक्षाएं सुबह के सत्र में आयोजित होंगी। परीक्षाएं 19 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, निर्देशानुसार स्कूल प्रमुखों द्वारा पाठ्यक्रम अनुसार स्कूल स्तर पर ही प्रश्न-पत्र प्रकाशित करवा लिया है। परीक्षाओं का सफल संचालन करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कक्षा 10 वीं के लिए 11 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान, 12 को अंग्रेजी, 13 को संस्कृति, 14 को विज्ञान, 15 को हिंदी तथा 16 दिसंबर को गणित की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 12 वीं के लिए 11 दिसंबर को हिंदी, 12 को गणित, जीव विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, लोक प्रशासन, 13 को अंग्रेजी, 14 को इतिहास, भौतिक, लेखांकन, 15 को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, रसायन विज्ञान, 16 को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, फाइन आर्ट, संगीत, साइक्लॉजी, कृषि, 18 को कंप्यूटर साइंस, भूगोल तथा 19 दिसंबर को संस्कृत, पंजाबी, शारीरिक शिक्षा आदि विषयों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


बॉक्स


खिलाड़ी बाद में दे सकेंगे परीक्षा
जारी निर्देशानुसार राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थी परीक्षा शेड्यूल के बाद भी परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि उन्हें दूसरी प्री-बोर्ड परीक्षाओं से पहले अपनी पहली प्री-बोर्ड की परीक्षाएं देनी होंगी। वहीं 12वीं कक्षा के जो विद्यार्थी सब्जेक्ट कंबिनेशन के कारण एक ही दिन दो विषयों की परीक्षा नहीं दे सकते, वे किसी दूसरे दिन परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
15 दिसंबर को होगी पीटीएम
कक्षा छठी से नौवीं तथा 11वीं की सेट की परीक्षाएं सात दिसंबर को संपन्न हो चुकी हैं। इनका संचालन दो दिसंबर से शुरू हुआ था। सेट के परीक्षा परिणाम के आधार पर 15 दिसंबर को शिक्षक व अभिभावकों के बीच बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।






वर्जन--
कक्षा 10वीं, 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षाओं के सफल संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed