{"_id":"6b035c3a3f46324d8a070631","slug":"prayed-for-peace-and-prosperity-in-the-country-panipat-news-c-244-1-pnp1007-168047-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
Mon, 23 Nov 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
दरगाह शाह विलायत का 747वां तीन दिवसीय सालाना उर्स मुबारक पर चादरपोशी करते अतिथि। संवाद
पानीपत। सनौली रोड स्थित ऐतिहासिक दरगाह शाह विलायत में हजरत ख्वाजा हाफिज शम्सुद्दीन शम्सुलअर्ज शाह विलायत साहब तुर्क पानीपती का 747वां तीन दिवसीय सालाना उर्स मुबारक रविवार को अकीदत व एहतराम के साथ संपन्न हो गया। अंजुमन गुलामाने चिश्तिया साबरिया वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष, सज्जादानशीन व मुतवल्ली जनाब सय्यद ख्वाजा मेराज हुसैन साबरी की सरपरस्ती में उर्स के आखिरी दिन विभिन्न धार्मिक रस्म अदा की। इस दौरान उर्स में देश-विदेश से आए सूफी-संतों व सेवादारों को पगड़ी और चादर पहनाकर सम्मानित किया गया।
समापन दिवस पर नमाज-ए-फजर के बाद कुरान ख्वानी व हल्का-ए-जिक्र का आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसके बाद सज्जादानशीन सय्यद ख्वाजा मेराज हुसैन साबरी ने देश में अमनो-अमान, शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ कराई। कुल शरीफ के बाद लंगर और तबर्रुक वितरित कर उर्स का विधिवत समापन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधायकों तथा विशिष्ट अतिथियों सहित पूर्व विधायक बन्टी भाई और मुरादाबाद से इमरान मसूद आदि ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर दरगाह पर चादरपोशी की। सय्यद ख्वाजा मेराज हुसैन साबरी ने बताया कि हर वर्ष सोसायटी की देखरेख में यह सालाना उर्स मनाया जाता है, जिसमें देश-विदेश व दूर-दराज से लाखों अकीदतमंद व जायरीन पहुंचते हैं। सोसायटी की ओर से सभी जायरीन के ठहरने और खाने-पीने के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। इस अवसर पर दरगाह के मुख्य खादिम सय्यद हामिद हुसैन साबरी, एडवोकेट शाकिर अली अंसारी, सुरेश कुमार कांगड़ा, हाजी जुनैद इकराम उर्फ बन्टी भाई, इरशाद अली अंसारी, हारून खान, वसीम, इसरार, मास्टर आलम, मास्टर सिराज, फहीम व आमिर मौजूद रहे। संवाद