{"_id":"6630376658b643de73027ee4","slug":"praveen-nandal-won-the-iron-world-championship-in-sweden-panipat-news-c-244-1-pnp1001-117547-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रवीण नांदल ने स्वीडन में जीती आयरन वर्ल्ड चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रवीण नांदल ने स्वीडन में जीती आयरन वर्ल्ड चैंपियनशिप
विज्ञापन
पानीपत। बॉडी बिल्डर प्रवीण नांदल ने आयरन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर जिले के साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने चोटों से उबरते हुए एनपीसी स्वीडन द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की है। इसमें 32 देशों को बॉडी बिल्डर ने हिस्सा लिया था। प्रवीण नांदल टाॅप पांच विजेताओं में चाैथे नंबर पर रहे। उन्होंने लगभग चार साल बाद किसी प्रतियाेगिता में भाग लिया था।
पानीपत के महराना गांव निवासी प्रवीण नांदल ने बताया कि 2020 में आयरन वर्ल्ड क्लासिक में खेलने की तैयारी पूरी कर ली थी। कोरोना की वजह से लाॅकडाउन के चलते नहीं जा सके। इसके बाद काेविड हाे गया। इससे रिकवरी के बाद चेस्ट पेन हाे गया था। जनवरी 2023 में चोट के कारण ट्राइसएप्स की मसल फट गए थे। इसकी रिकवरी में करीब एक वर्ष का समय लगा। अब पिछले एक महीने से प्रतियाेगिता की तैयारी की और मेहनत रंग लाई।
प्रवीन नांदल पानीपत की सामाजिक संस्था आदर्श एक विश्वास से जुड़े हुए हैं और समय समय पर प्रवीण नांदल सामाजिक कार्य भी करते हैं। इसी उपलब्धि पर संस्था ने प्रवीण के सम्मान समाराेह में पांच मई काे माॅडल टाउन में प्रवीन नांदल फिटनेस में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा ।
विज्ञापन
ये प्रतियोगिताएं जीती
प्रवीण नांदन ने 2006 में ऑल ऑवर स्टेट चैंपियन जीती। इसके बाद इंटर कॉलेज गोल्ड मेडलिस्ट 2007, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में सिल्वर मेडल 2007, नार्थ इंडिया चैंपियनशिप में गोल्ड 2008, ऑल इंडिया इंडिया चैंपियनशिप ( ब्रोंज मेडलिस्ट ) 2008, रशिया चैम्पियन ( गोल्ड मेडल ) डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, 7. यूरोप चैंपियन 2013, इंटरनेलनेशनल दुबई इंडिया आईबीबीएफ में चौथा स्थान, यूएसए वर्ल्ड चैम्पियन जीबीओ 2016, एनबीबीआई मिस्टर यूनिवर्स फिनलैंड 2017, मिस्टर ओलंपिया एनबीयूआईइटली 2018, एनबीबीआई मिस्टर यूनिवर्स थाईलैंड 2022, आयरन वर्ल्ड चैंपियनशिप, आईबीबीएफ एनएपीसी में चौथा स्थान (हैवी वेट ) स्वीडन।