फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Praveen Kumar is making Buana Lakhu's name shine in boxing

Panipat News: मुक्केबाजी में बुआना लाखू का नाम चमका रहे प्रवीन कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Praveen Kumar is making Buana Lakhu's name shine in boxing
राष्ट्रीय स्तर पर तीन, राज्य स्तर पर सात और जिला स्तर पर जीत चुके हैं आठ पदक
विज्ञापन

गांव के अखाड़े में कोच सुरेंद्र सिह के मार्गदर्शन में कर रहे है अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी

पानपीत। बुआना लाखू के 22 वर्षीय प्रवीन कुमार मुक्केबाजी में जिले का नाम चमका रहे हैं। वे अब तक 18 पदक हासिल कर चुके हैं। इसमें जिला स्तर पर आठ राज्य स्तर पर सात और राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक शामिल हैं। खिलाड़ी प्रवीन कुमार का कहना है कि मुक्केबाजी में देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।

प्रवीन कुमार इसराना इस समय सरकारी कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहे हैं और बुआना गांव अखाड़े में सुरेंद्र कोच के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनका जिलास्तरीय खेल महाकुंभ में चयन हो गया था लेकिन रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रवीन कुमार पदक नहीं जीत सके। प्रवीन कुमार लाखू कोच ने बताया कि प्रवीन कुमार दस साल से बॉक्सिंग की तैयारी कर रहे हैं। प्रवीन कुमार साधारण से परिवार से हैं। उनके पिता अमरसिंह मजदूरी करते हैं ओर मां गृहिणी हैं। प्रवीन कुमार ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जीत नहीं पाया लेकिन इस हार से मुझे कुछ-ना-कुछ सीखने को जरूर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed