फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   pradarsan

चौकी के सामने छात्र का शव रखकर लगाया जाम, पुलिस से कहा- नाम-पता सब दे दिया, कब करेंगे हत्यारों को गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Panipat
कबड्डी खिलाड़ी 11वीं के छात्र सागर कुंडू की बेरहमी से हत्या करने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे असंध पुलिस चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने जाम लगा दिया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने कहा कि पुलिस के चार हमलावरों के नाम पते सब बता दिए है, इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। परिजनों ने करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। बाद में डीएसपी के आश्वासन पर परिजनों ने सड़क से शव को उठाया तक और जाम हटाया। इसके बाद सागर के शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस से सागर का शव लेकर परिजनों ने दोपहर करीब एक बजे असंध चौकी पुलिस के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। शहर थाना प्रभारी योगेश कटारिया ने सागर के मामा राजेश उर्फ राजू को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद थाना प्रभारी राजेश के साथ सड़क पर ही बैठ गए और जाम हटाने को लेकर बात की गई, लेकिन बात नहीं बनी। राजेश ने थाना प्रभारी से पूछा कि आखिर कितना समय और लगेगा, सागर को कब इंसाफ मिलेगा। हमलावरों का नाम पता सब कुछ पुलिस को दे दिया गया है, फिर गिरफ्तारी में देेेरी क्यों की जा रही है। आरोपी अब तक बाहर क्यों है। मॉडल टाउन थाना प्रभारी सुनील, शहर थाना प्रभारी योगेश, औद्योगिक थाना प्रभारी कमलजीत और असंध नाका चौकी इंचार्ज अतर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी परिजनों को समझाने में असफल रहे। जिसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे डीएसपी संदीप मौके पर पहुंचे, उन्होंने परिजनों को जल्द ही हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सागर को इंसाफ मिलेगा, जल्द सभी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। जिसके बाद परिजनों ने शव को उठाया। छात्र सागर के शव का पोस्टमार्टम डॉ. नारायण डबास और डॉ. वीरेंद्र ढांडा के बोर्ड ने किया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सागर को चार बार सुआ घोंपा गया है। जिसमें एक वार दिल, दूसरा उससे दो इंच नीचे और दो वार कमर पर किए गए है। वीरवार को बताया जा रहा था कि कमर पर एक बार वार किया गया, लेकिन कमर पर भी दो बार सुआ घोंपा गया था। करीब चार इंच अंदर तक सुए से घाव हुआ है। दिल पंक्चर हो गया था और खून बहने से सागर की मौत हुई।
विज्ञापन

मामा राजेश उर्फ राजू ने पुलिस को शिकायत देकर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सोनू निवासी कोहंड, आर्यन निवासी बड़ौली, शेखर निवासी लोहारी, रोहित निवासी सैनी कॉलोनी समेत छह अन्य युवकों से सागर का कुछ समय पहले झगड़ा हो गया था। इसी को लेकर सागर की सुआ घोंपकर हत्या की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले सागर के घर के सामने आईटीआई के छात्र देखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed