{"_id":"63ee989047532a4fcb0acf62","slug":"practical-examinations-will-be-held-in-private-schools-with-temporary-recognition-till-february-20-panipat-news-knl135836566-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: अस्थाई मान्यता वाले निजी स्कूलों में 20 फरवरी तक होगी प्रायोगिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: अस्थाई मान्यता वाले निजी स्कूलों में 20 फरवरी तक होगी प्रायोगिक परीक्षाएं
विज्ञापन
पानीपत। अस्थायी मान्यता वाले निजी विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू कर दी गई हैँ। इन स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाएं 20 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, प्रायोगिक परीक्षाओं, इंटरनल असेसमेंट के अंक तथा जीएलएस एक्टिविटी ग्रेडिंग 22 फरवरी तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। उक्त निर्देश बोर्ड सचिव ने सभी संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को जारी किए हैं।
जारी निर्देशानुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षा के लिए अस्थायी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि निर्धारित की गई है। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. बीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी अस्थायी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 से 20 फरवरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगी।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी नियमित परीक्षार्थियों की भौतिक, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा बोर्ड द्वारा भारी परीक्षक नियुक्त करके करवाई जानी है। इसके अतिरिक्त, शेष विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित स्कूलों में संबंधित विषय के नियुक्त प्राध्यापकों/ अध्यापकों द्वारा ही करवाई जाएगी। बोर्ड सचिव ने बताया कि भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों एवं ऑब्जर्वर की नियुक्ति बोर्ड द्वारा करते हुए उनकी ड्यूटी एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
जारी निर्देशानुसार जो विद्यालय निर्धारित तिथि अर्थात 22 फरवरी तक प्रायोगिक विषयों की परीक्षाओं, इंटरनल असेसमेंट के अंक तथा जीएलएस एक्टिविटी ग्रेडिंग बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड नहीं करेंगे, ऐसे विद्यालयों को 500 रूपये प्रति परीक्षार्थी व अधिकतम 5000 रूपये जुर्माने के साथ 23 से 25 फरवरी तक ऑनलाइन अंक अपलोड करने का अंतिम समय प्रदान किया गया है। इसके उपरांत किसी भी प्रतिवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यालय मुखिया स्वयं जिम्मेदार होंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अस्थायी मान्यता वाले निजी स्कूलों को 16 से 20 फरवरी तक प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित करवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रायोगिक परीक्षाओं, इंटरनल असेसमेंट के अंक तथा जीएलएस एक्टिविटी ग्रेडिंग 22 फरवरी तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।