फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prabhat Pheri taken out on New Year's Eve

नव संवत्सर पर निकाली प्रभात फेरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri taken out on New Year's Eve
पानीपत। झंडा फेहराते हुए धीरज कपूर व अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। महर्षि दयानंद संस्थान की ओर से संचालित वेद मंदिर में रविवार को भारतीय नववर्ष 2079 बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इसका शुभारंभ सुबह 6:30 बजे प्रभात फेरी निकाल कर किया। सुंदर भजनों के साथ न्यू मुखीजा कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होती हुई प्रभात फेरी ओमपाल-कृष्णपाल खर्ब के निवास पहुंची। जहां सभी आर्यजनों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल सतीश ओबरॉय ने की। शशि अग्रवाल, सोनिया आर्या, संगीता आहूजा ने सुंदर भजनों द्वारा वातावरण को गुंजायमान किया। वेद मंदिर पहुंचकर आचार्य संजीव वेदालंकार ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ करवाया और भजनोपदेशक तेजबीर आर्य ने सुंदर भजनों से सभी आमंत्रित सभी भक्तों को भाव विभोर किया। प्रत्युष आर्य के जन्मदिन की यज्ञ में आहुतियां डाली गईं। ऋर्षिलंगर की व्यवस्था प्रत्यूष के माता पिता सोनिया-संजीव वेदालंकार ने किया। अपने वेद प्रवचन में आचार्य संजीव वेदालंकार ने भारतीय नववर्ष का महत्व बताया कि नववर्ष में नया क्या है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया नवरात्र, नई ऋतु का आगमन, नई फसल का आगमन, स्कूलों के नए सत्र, नई पुस्तकें, व्यापार में नए बहीखाते, सबकुछ तो नया है जबकि जनवरी में अंग्रेजी नववर्ष में तो कुछ भी नया नहीं है तो हम अपना भारतीय नववर्ष ही क्यों न मनाएं। मंच संचालन महामंत्री धीरज कपूर ने सफलतापूर्वक किया। प्रधान सुरेश आहूजा ने शांतिपाठ के साथ सभी का यहां पधारने का धन्यवाद किया। यज्ञ की व्यवस्था प्रधान सरिता आहूजा, मंत्राणि ज्योति ठकराल एवं कार्यकर्ता प्रधान शक्ति ठकराल ने की तथा ऋर्षिलंगर का प्रबंधन सहमंत्री वरुण वधावन, मोनू गांधी, ओमपाल खर्ब ने किया। मुख्य यजमान के रूप में राजरानी एवं सूरजभान, कमलेश एवं हरिकिशन लांबा, विजय शर्मा, राकेश ठकराल, रमेश ठकराल, अल्का, राजेश आहूजा, जतीन व मोहित ग्रोवर आदि मुख्य रूप से विद्यमान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed