Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   98 percent reduction in fire incidents over five years

Panipat News: पांच साल में आग लगाने की घटनाओं में 98 प्रतिशत आई कमी

Mon, 23 Nov 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 23 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
98 percent reduction in fire incidents over five years
ट्रॉली में पराली भरते हुए। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। पांच वर्षों में जिले में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में करीब 98 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2021 में जहां जिलेभर में 146 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आए थे, वहीं वर्ष 2026 में अब तक यह आंकड़ा घटकर महज तीन पर सिमट गया है। हालांकि पराली जलने की घटनाओं में इतनी भारी गिरावट के बावजूद जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) इन दिनों 300 के खतरनाक स्तर के आसपास बना हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए अब किसानों ने हवा में घुलते जहर के लिए केवल उन्हें ही जिम्मेदार ठहराए जाने पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


जिले के किसान अब पराली को बोझ समझने के बजाय आय का जरिया बना रहे हैं। बासमती धान की हाथ से झड़ाई के बाद निकलने वाले अवशेषों (पुआल) के गद्दे बांधकर किसान उन्हें 10 हजार रुपये प्रति एकड़ तक की दर से बेच रहे हैं। वहीं, पीआर और 1509 किस्मों के धान की कटाई के बाद बेलर मशीनों की मदद से अवशेषों की गांठें बनाकर उनका सुरक्षित निस्तारण किया जा रहा है। कृषि विभाग की टीमें लगातार गांव-गांव जाकर किसानों को इन-सीटू और एक्स-सीटू प्रबंधन के लिए जागरूक कर रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


पांच साल में इस तरह बदली पराली जलाने की तस्वीर
वर्ष आग की घटनाएं
2021 146
2022 55

2023 20

2024 32
2025 04
2026 (अब तक) 03|

तकनीक का लाभ आपदा में भी मिले, असली गुनहगारों पर हो सख्ती

किसान प्रदीप गाहल्याण ने बताया कि पराली जलाने पर सैटेलाइट तुरंत किसान को पकड़ लेता है, लेकिन ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने पर नुकसान का आकलन समय पर नहीं होता, जबकि तकनीक का लाभ किसानों को भी मिलना चाहिए। किसान सुभाष नैन ने बताया कि अब किसान पराली जलाने के बजाय उसका प्रबंधन कर रहे हैं और बासमती के अवशेष बेचकर अच्छी आमदनी भी हो रही है। इसके बावजूद किसानों को प्रदूषण का खलनायक बनाना पूरी तरह गलत है। किसान भीम सिंह ने बताया कि पराली जलाने पर रेड एंट्री तुरंत हो जाती है, लेकिन फसल बर्बाद होने पर मुआवजे के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
जिले में पराली जलाने की घटनाओं में बेतहाशा कमी आई है। जिले के जागरूक किसानों द्वारा पराली का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है। विभाग की टीमें भी गांव-गांव जाकर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए लगातार प्रेरित कर रही हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

डॉ. देवेंद्र कुहाड़, उपमंडल कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed