फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Power supply system in Samalkha crippled due to electricity employees' strike; several feeders shut down

Panipat News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से समालखा में बिजली व्यवस्था चरमराई, कई फीडर बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Power supply system in Samalkha crippled due to electricity employees' strike; several feeders shut down
समालखा शहर की गलियों में छाया अंधेरा। सोशल मीडिया
-सुबह दस बजे से कई क्षेत्रों की बिजली गुल
विज्ञापन

-पानी से लेकर घरेलू कामकाज और कारोबार प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते समालखा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रही। 33 केवी और 220 केवी पावर हाउस से जुड़े कई फीडर बंद रहने के कारण शहर से लेकर गांवों तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं पीने के पानी की समस्या बनी रही तो कहीं पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था प्रभावित हुई। बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज पर भी असर पड़ा। वहीं, रेलवे रोड पर कई दुकानदारों को समय से पहले दुकानें बंद करनी पड़ीं। समालखा पावर हाउस पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।
समालखा क्षेत्र के मनाना, नरायणा, छाजिया, गढ़ी छाज्जू और पावटी गांव सहित पांच 33 केवी पावर हाउस से जुड़े फीडरों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके अलावा बिहोली सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले आठ पावर हाउसों से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली संकट रहा। मनाना पावर हाउस से जुड़े दो कृषि फीडर और दो औद्योगिक फीडर सुबह 10 बजे से बंद रहे। नरायणा पावर हाउस से जुड़े पांच कृषि फीडर और दो औद्योगिक फीडर भी बंद रहे। नारायणा, नामुंडा और ग्वालड़ा गांवों में दोपहर दो बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि ढोडपुर गांव में बिजली चालू होने की जानकारी मिली। पावटी पावर हाउस से जुड़े पावटी और जीटी रोड फीडरों की 33 केवी मुख्य सप्लाई सुबह 10 बजे से प्रभावित रही। गढ़ी छाज्जू पावर हाउस से जौरासी और गढ़ी छाज्जू गांवों के दो फीडरों सहित तीन कृषि फीडर भी सुबह 10 बजे से बंद रहे।
विज्ञापन

220 केवी पावर हाउस से जुड़े कई फीडर भी प्रभावित :
समालखा के 220 केवी पावर हाउस से जुड़े 22 फीडरों में से कई की आपूर्ति अलग-अलग समय पर बाधित रही। एसएसए फीडर सुबह छह बजे से बंद रहा। जीटी रोड, समालखा सिटी, एचएसआईआईडीसी और नई अनाज मंडी क्षेत्र में भी सुबह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। पट्टीकल्याणा और किवाना के कृषि फीडर रात से बंद बताए गए, जबकि लाइन पार फीडर भी रात से बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी सचिवालय फीडर सुबह 11 बजे से बंद रहा। जय दुर्गा फीडर बंद रहा, जबकि चरक, बीडीपीएल, पाइट और टाइटवल फीडरों पर बिजली चालू रही। रमन फीडर दोपहर तीन बजे बंद हुआ, लेकिन बाद में फिर चालू हो गया। जौरासी कृषि फीडर रात से बंद रहा। आश्रम फीडर सुबह नौ बजे बंद हुआ, दोपहर तीन बजे चालू किया गया, लेकिन शाम सात बजे फिर बंद हो गया। एसटीपी फीडर चालू रहा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आमजन का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed