फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   power struggle

Panipat News: समालखा में भाजपा तो पानीपत ग्रामीण में कांग्रेस का नहीं खुला खाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
power struggle
पानीपत। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर इस बार भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर की संभावना जताई जा रही है। 2014 के बाद से भाजपा चारों विधानसभा सीटों पर मजबूत जरूर हुई है, लेकिन आज तक समालखा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कमल नहीं खिला सकी है। दूसरी ओर पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट पर कांग्रेस को अब तक झटका लगा है।
विज्ञापन

समालखा सीट पर अब तक हुए 13 विधानसभा चुनाव में पांच बार कांग्रेस ने बाजी मारी है। एक बार यहां से निर्दलीय रविंद्र मच्छरौली ने जीत दर्ज की है। वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस, जनता दल और लोकदल को भी यहां सफलता मिली, लेकिन भाजपा आज तक नहीं जीत सकी है। इससे पहले 2019 में गृहमंत्री अमित शाह ने भी यहां रैली की थी, लेकिन भाजपा को सफलता नहीं मिली, हालांकि पिछले दो चुनाव में भाजपा यहां दूसरे नंबर पर जरूर रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट-2009 में अस्तित्व में आई थी। इससे पहले इस सीट का अधिकतर हिस्सा नौल्था विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता था। 2009 में इस सीट से निर्दलीय ओमप्रकाश जैन ने बाजी मारी थी। उन्होंने इनेलो की बिमला कादियान को मात दी थी। 2009 से अब तक यहां तीन बार चुनाव हो चुके हैं। कांग्रेस की तीनों बार यहां से जमानत जब्त हुई है। 2014 व 2019 में इस सीट पर भाजपा के महिपाल ढांडा ने जीत दर्ज की, जो वर्तमान में प्रदेश में पंचायत मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत शहरी विधानसभा सीट पर उस वक्त की जनसंघ और अब भाजपा तथा कांग्रेस की चौधर रही है। इस सीट पर दो बार भाजपा व चार बार जनसंघ ने परचम लहराया है, जबकि पांच बार इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। पिछले दो चुनावों में कांग्रेस को लगातार यहां से शिकस्त मिली है। ऐसे में इस बार वापसी के लिए कांग्रेस जोर आजमाएगी।

इसराना विधानसभा सीट-2009 में अस्तित्व में आई थी। 2009 में यहां से इनेलो और 2014 में भाजपा के टिकट पर कृष्ण लाल पंवार जीते थे। इसके बाद 2019 में यहां से कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर अबकी बार भी कांग्रेस व भाजपा में कड़ी टक्कर की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed