{"_id":"0efcf53d5aff86f23a644c957d46504c","slug":"power-cable-death-panipat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में उतरा हाईटेंशन तारों का करंट, भतीजे की मौत, चाचा झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर में उतरा हाईटेंशन तारों का करंट, भतीजे की मौत, चाचा झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
Updated Mon, 10 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन की दूसरी बारिश हमीरपुर यूपी के एक परिवार पर काल बनकर बरसी। बलजीत नगर में हुडा बाईपास पर हाईटेंशन की तारों का करेंट लगने पर कंटेनर सवार क्लीनर भतीजे की मौत हो गई और चालक चाचा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा हाईटेंशन तारों के नीचे होने व बारिश के चलते कंटेनर के संपर्क में आने से हुआ। उसको गंभीरावस्था के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने भतीजे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। हुडा बाईपास पर बलजीत नगर के नजदीक एक कंटनेर में हाईटेंशन तारों का करेंट आ गया। जिसमें बाइस वर्षीय सोएब निवासी हमीरपुर, सहारनपुर-यूपी की मौत हो गई और चाचा नैयर बुरी तरह से झुलस गया। उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।
जहां पर उसकी हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। परिवार के लोगों ने उसको शहर मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने सिविल अस्पताल में आकर पुलिस को बयान दिए। परिजनों ने बताया कि नैयर व सोएब चाचा-भतीजा थे।
विज्ञापन
नैयर कंटेनर पर चालक है और सोएब क्लीनर था। बताया जा रहा है कि वे कंटेनर लेकर देहरादून जा रहे थे, लेकिन सनौली रोड पर नो-इंट्री मिली। वे हुडा बाईपास पर बलजीत नगर से कंटेनर को वापस मोड़ने लगे। इसी समय हाईवोल्टेज का करेंट कंटेनर में आ गया। जिसके चलते दोनों बुरी तरह से झुलस गए और इसमें सोएब की मौत हो गई। राहगीरों ने बताया कि हाईटेंशन की तार कुछ ढीली थी और बारिश के चलते कंटेनर में करेंट आ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।