फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Power bag development on Breeze: Gurjar

सत्ता में आने पर बहेगी विकास की बयार : गुर्जर

Mon, 21 Jul 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 21 Jul 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
Power bag development on Breeze: Gurjar
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने देश को घोटालों, बर्बादी, भ्रष्टाचार, गरीबी के सिवाय कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने हमेशा ही सब कुछ अपने लिए किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की तकदीर और तस्वीर बदलेंगे।

प्रदेश की जनता ने लोकसभा में भाजपा के पक्ष में मतदान कर एक परिवर्तन तो कर दिया है और अब दूसरे परिवर्तन की बारी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के  सत्ता में आने पर समान रूप से विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।  गुर्जर रविवार को नई अनाज मंडी में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनिवास की ओर से आयोजित सर्व समाज सम्मलेन में जनता को संबोधित कर रहे थे।

इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री को मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ आयोजन स्थल पर लाया गया। जहां रामनिवास, राधेश्याम जिंदल, ललित शर्मा, जगदीश रमन, पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर, शिव कुमार जैन आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

 
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश का भला केवल भाजपा और नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मोदी का मजाक उड़ाया था कि एक चाय बनाने वाला पीएम नहीं बन सकता,  लेकिन जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर उनका हिसाब चुकता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्ष के राज में देश को केवल लूटने का काम किया है, लेकिन भाजपा देश को खड़ा करने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और हरियाणा में जनता भाजपा की सरकार बनाती है तो प्रदेश में विकास की बयार बहेगी और बिना मांगे ही प्रदेश को सब कुछ मिल जाएगा।

इस मौके पर रामचंद्र जांगड़ा, जयभगवान जांगड़ा, प्रताप आट्टा, जगबीर डिकाडला, ईश्वर बंसल, मास्टर फतेह सिंह, संदीप एडवोकेट, राजकुमार कालीरामना, विनय जैन, सदाराम, इंद्र, रोहित, रूस्तम, नफे सिंह, घनश्याम, राममेहर, श्याम बरेजा, सुभाष गुप्ता, सुभाष शर्मा मौजूद रहे।


मोदी देश को 21वीं सदी का बनाना चाहते हैं: कृष्णपाल

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी की सोच व विचार कांग्रेस से एकदम अलग है। मोदी देश को 19वीं नहीं, 21वीं सदी की तरह बनाना चाहते है।

इसकी झलक केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत आम व रेल बजट में दिखाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में अब तक रेलवे का कोई विस्तार नहीं किया, लेकिन मोदी हाई स्पीड व बुलेट ट्रेन दौड़ाना चाहते हैं।

ये विचार उन्होंने सब रहे मिलकर मंच के अध्यक्ष शशिकांत कौशिक के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में व्यक्त किए। उनके यहां पहुंचने पर कौशिक व उसके समर्थकाें ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया।


उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दस सालों में प्रदेश में विकास व रोजगार के नाम पर भेदभाव के सिवाय कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश का समान विकास व रोजगार कराना है तो हरियाणा में भी भाजपा की सरकार लानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोटे से केंद्र में सड़क व परिवहन मंत्री हैं और इसलिए प्रदेश में सड़कों के लिए ग्रांट की कमी नहीं रहने दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed