फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Post mortem of mother and child's body, investigation started

Panipat News: जच्चा-बच्चा के शव का पोस्टमार्टम, जांच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Post mortem of mother and child's body, investigation started
पानीपत। कवी गांव की महिला व उसके नवजात बच्चे के शव का मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा मधुबन लैब में भेजा । मतलौडा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने मामले की जांच महिला रोग विशेषज्ञों की टीम को सौंपी है। यह टीम जच्चा बच्चा की मौत के कारणों की समीक्षा करेगी। कवी गांव निवासी अर्जुन ने बताया कि वह उसकी पत्नी रंजिता (35) नौ माह की गर्भवती थी। सोमवार सुबह रंजिता को प्रसव पीड़ा हुई। उनके पास दोपहर को आशा कार्यकर्ता आई थी। वह रंजिता को लेकर कवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गई थी। यहां से डॉक्टरों ने रंजिता को जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया था। जब वह पांच बजे रंजिता को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इमरजेंसी वार्ड की प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर ने बताया था कि जब महिला को यहां लाया गया तो वह मृत थी।
विज्ञापन

बच्चे का सिर बाहर आया हुआ था। बच्चा बाहर नहीं निकला उसकी भी मौत हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में मृतका की मौत का कारण बीपी लो माना गया है। असल मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि जच्चा बच्चा की मौत के कारणों की समीक्षा होगी। ऐसे हर केस का अध्ययन होता है। संबंधित डॉक्टर से मामले की जांच कराई जाती है। गर्भवती की हिस्ट्री जांची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed