फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Portal screwed up after waiting, upset due to server down

इंतजार के बाद पोर्टल का पेच, सर्वर डाउन होने से हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Portal screwed up after waiting, upset due to server down
पानीपत। आर्य कॉलेज में लगी कट ऑफ लिस्ट अपना नाम देखती हुई छात्राएं। - फोटो : Panipat
पानीपत। पहली कट ऑफ लिस्ट का इंतजार अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। शनिवार को कुछ देर लिस्ट लगने के बाद रविवार की रात फिर से पोर्टल पर इसे अपलोड किया गया लेकिन सोमवार को फिर पोर्टल विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बन गया। सोमवार को वाणिज्य, कला और विज्ञान संकाय की पहली कट ऑफ जारी हुई है। इसे संशोधित करने के बाद जारी किया गया था। सुबह कुछ घंटे ही विद्यार्थी लिस्ट देख पाए, जिसके बाद से सर्वर टाउन रहा। परेशान होकर अधिकतर विद्यार्थी महाविद्यालयों में संपर्क कर मेरिट लिस्ट के बारे में पूछताछ करते रहे। दूसरी ओर, महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों से कहा कि कॉलेज की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, सूची में नाम आने से अधिकतर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब फीस जमा कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आया है, उन्हें फीस जमा करवाने के लिए 18 सितंबर तक का समय दिया गया है। उसके बाद 21 सितंबर को दूसरी कट ऑफ जारी की जाएगी। विद्यार्थी 18 सितंबर तक ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से फीस जमा करवा सकते हैं। वहीं, बीए पाठ्यक्रम की कट ऑफ का विद्यार्थी शाम तक इंतजार करते रहे लेकिन लिस्ट नहीं जारी हुई। दूसरी ओर, लिस्ट में नाम न आने से कुछ विद्यार्थी मायूस हुए। उन्हें अब दूसरी सूची का इंतजार है।
विज्ञापन

इस बार सीबीएसई के 5044 तथा एचबीएसई के 11113 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। जबकि जिले के प्रमुख 11 कॉलेजों में 9330 सीटें हैं। इसके अलावा विभिन्न मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी विद्यार्थी दाखिला लेंगे। कॉलेजों में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत आवेदन व दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल न चलने से कॉलेज जाकर देखी लिस्ट
शनिवार से सर्वर डाउन होने और लिस्ट न दिखने के कारण सोमवार को सैकड़ों विद्यार्थी कॉलेज में पहली कट ऑफ लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए पहुंचे। जिले के लगभग सभी कॉलेजों में सुबह 10 बजे ही लिस्ट लगा दी गई थी। वहीं कॉलेज में लिस्ट देखने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
मेरिट सूची में ऐसे देखें अपना नाम
पहली कट ऑफ सूची में नाम देखने के लिए विद्यार्थी को उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा। विद्यार्थी ईएचई एडमिशन डॉट एनआईसी डॉट इन पेज को खोलकर साइड में बने तीन लाइन बार पर क्लिक करें। क्लिक के बाद मेरिट लिस्ट का विकल्प आएगा! जिसे खोलने के लिए विद्यार्थी को लॉग इन में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरना होगा। इसके बाद विद्यार्थी को मेरिट लिस्ट नाम होने का पता चल जाएगा। इसमे बाद विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए लिंक पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवा सकते हैं।
ये रहेगा नया शेड्यूल
18 सितंबर तक- फीस जमा करवा सकेंगे विद्यार्थी।
21 सितंबर- दूसरी मेरिट लिस्ट जारी
25 सितंबर तक- फीस जमा करवा सकेंगे विद्यार्थी।
28 सितंबर- एडमिशन के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया जाएगा।
ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं फीस
जिन विद्यार्थियों का नाम पहली कट ऑफ में आया है, वो विद्यार्थी 18 सितंबर तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करवा सकते हैं। जो विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक दाखिला सुनिश्चित नहीं करवाएंगे, उन्हें दूसरी कट ऑफ में भी स्थान नहीं मिलेगा। ऐसे विद्यार्थियों को दूसरी कट ऑफ के बाद सीट खाली रहने पर दोबारा आवेदन करना होगा।

यूजी कक्षाओं के लिए संशोधित मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है जो विद्यार्थी ऑनलाइन नहीं देख पा रहे हों, वह कॉलेज में आकर देख सकते हैं। सोमवार को सुबह ही कॉलेज में लिस्ट लगा दी गई थी ताकि विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना न करना पड़ा। - डॉ. जगदीश गुप्ता,प्राचार्य आर्य कॉलेज पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed