फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Portal opened for VDS scheme

Panipat News: वीडीएस योजना के लिए पोर्टल खुला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Portal opened for VDS scheme
पानीपत। किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाने की प्रक्रिया को सरकार ने अब सरल कर दिया है। इसके लिए सरकार ने स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना-2024 (वीडीएस) को लागू किया है। जिसमें किसान अपने ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाने के लिए बिना किसी ठोस नियम व शर्तों के महज 100 रुपये प्रति किलोवाट की दर से ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वा सकते हैं। जबकि पहले किसानों को लोड बढ़वाने के लिए 1500 रुपये प्रति किलोवाट की फीस देनी होती थी।
विज्ञापन

इसी तरह थ्री व फोर स्टार रेटिंग की मोटर के बिल से लेकर माइक्रो इरिगेशन और अंडर ग्राउंड पाइप लाइन यानी सिंचाई विधियों से संबंधित प्रमाण पत्र भी देना होता था लेकिन अब ऐसी कोई नियम व शर्तें नहीं है। लोड बढ़वाने वाले किसानों नई मोटर का कोई बिल नहीं देना होगा। जो पुरानी मोटर डली है उसी पर लोड को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार ने एक जुलाई से पोर्टल चालू कर दिया है जो 15 जुलाई तक चालू रहेगा। सोमवार को पोर्टल चालू किए जाने का पहला दिन रहा। जिसमें बिजली निगम के अधिकारियों ने जिले भर के उन किसानों से अपना लोड बढ़वाने की अपील की है जो पहले इसके लिए प्रयासरत थे। गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने इस योजना को एक साल पहले जुलाई 2023 में चालू किया था। उस समय जिले के करीब 11 हजार किसानों ने लोड बढ़वाने के लिए निगम में आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सब अर्बन डिवीजन के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू ने बताया कि अगर किसी उपभोक्ता की मृत्यु के बाद उनके नाम का ट्यूबेवल कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले उनके परिजनों को अपने नाम करवाना है तो वे भी आवेदन देकर लोड बढ़वा सकते हैं। हालांकि योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओ को आवेदन से पहले अपने बकाया बिल का भुगतान करना होगा। उनसे कोई सेवा कनेक्शन शुल्क नहीं वसूला जाएगा। किसान द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाने पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ानी होगी, वहां निगम अपनी लागत पर मौजूदा उपकरण, ट्रांसफार्मर व सर्विस केबल लगाएगा।
वर्जन-
करें आवेदन: एक्सईएन

इस योजना के लिए ट्यूबवेल उपभोक्ता यूएचबीवीएन पोर्टल या अटल सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये योजना 15 जुलाई तक लागू रहेगी।


आदित्य कुंडू, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed