{"_id":"68702ca02d4806a7e50cf030","slug":"portal-opened-for-new-applicants-in-colleges-applicants-lined-up-panipat-news-c-244-1-sknl1016-140077-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कॉलेजों में नए आवेदक के लिए खोला पोर्टल, आवेदकों की लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कॉलेजों में नए आवेदक के लिए खोला पोर्टल, आवेदकों की लगी लाइन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के कॉलेजों में दाखिले के लिए वीरवार को नए आवेदकों के लिए दोबारा पोर्टल खोल दिया गया। पोर्टल खुलने के साथ ही कॉलेजों में आवेदकों की लाइन लग गई। अब तक दाखिले से वंचित विद्यार्थी पंजीकरण करवाने के लिए उत्साहित रहा। 11 जुलाई से मेरिट अनुसार कॉलेजों में दाखिले किए जाएंगे। विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकेंगे। कॉलेजों में रोजाना आवेदन करने के बाद मेरिट बनेगी जिस पर दाखिला किया जाएगा। विद्यार्थियों को पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर दाखिला मिलेगा। जिले के कॉलेजों में पहले दो चरणों में करीब 50 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हुआ है। जिले के 14 कॉलेजों में 11260 सीटों पर दाखिला किया जाना है। रिक्त सीट को भरने के लिए अब कॉलेजों में रोजाना पोर्टल पर आवेदक आवेदन करेंगे। इसके साथ ही आवेदक पोर्टल पर ऑनलाइन अपना कोर्स भी बदल सकेंगे। यह विकल्प भी पोर्टल पर किया गया है।
-आर्य कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि इस बार कॉलेजों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की दिलचस्पी कम दिखाई दे रही है। विशेषकर परंपरागत कोर्स में ज्यादा सीटें रिक्त हैं। आवेदक कॉलेजों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कॉलेजों में बीबीए, बीसीए जैसे पाठ्यक्रमों में अधिकतर सीटों पर दाखिला हो चुका है लेकिन अन्य पाठ्यक्रमों में पिछले वर्षों के मुकाबले दाखिलों की संख्या में कमी आई है। आर्य कॉलेज सहित एसडी कॉलेज, आईबी कॉलेज, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर रूचि बढ़ी है। आर्य पीजी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से कॉलेजों में नए आवेदकों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। वहीं, ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले किए जा रहे हैं। कॉलेज में करीब 1650 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। हेल्प डेस्क द्वारा विद्यार्थियों की सहायता की जा रही है।
-- --
यह रहेगा आगामी शेड्यूल
आईबी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुखजिंदर ने बताया कि आवेदन से वंचित रहे छात्रों के लिए निदेशालय की ओर से वीरवार को पोर्टल दोबारा खोला गया है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क सहित दाखिला ले सकेंगे। वहीं, 18 से 24 जुलाई तक विद्यार्थी 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
पॉलीटेक्निक में 15 जुलाई तक भर सकेंगे कोर्स विकल्प
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में अभ्यर्थी 15 जुलाई तक सीट विकल्प भर सकेंगे। सीट विकल्प भरने के बाद मेरिट अनुसार अभ्यार्थियों को पाठ्यक्रम मिलेगा जिसके बाद वे अपनी फीस भर सकेंगे। वीरवार को भी पॉलीटेक्निक में दाखिले को लेकर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। सुबह से शाम तक अभ्यर्थी सीट विकल्प भरने के लिए संस्थान में पहुंचे।
-- -- -
राजकीय आईटीआई में आज जारी होगी दूसरी मेरिट सूची
जिले की सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहली मेरिट सूची के बाद शुक्रवार को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इस सूची में बची हुई सीट पर अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थी 11 से 15 जुलाई तक संस्थान में आकर फीस जमा करवाएंगे। शहर के राजकीय आईटीआई में 928 सीट के मुकाबले 476 सीट पहली सूची में अलॉट हुई थी जिनमें से 218 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके हैं जो कुुल सीटों का करीब 24 फीसदी है। राजकीय आईटीआई में अभी 710 सीटें रिक्त हैं। इसके बाद अब शुक्रवार को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि राजकीय आईटीआई में पहले चरण में 218 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। मेरिट सूची व सीट अलॉटमेंट 11 जुलाई को जारी होगी। विद्यार्थी 15 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी होंगी।