{"_id":"6848935ec41edc87ad0b2e27","slug":"portal-open-for-admission-in-new-session-in-ignou-panipat-news-c-244-1-sknl1016-138452-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इग्नू में नए सत्र के प्रवेश के लिए खुला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इग्नू में नए सत्र के प्रवेश के लिए खुला पोर्टल
विज्ञापन
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई-2025 सत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। विद्यार्थी इग्नू द्वारा संचालित लगभग 350 तरह के सर्टिफिकेट, पीजी सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि जो विद्यार्थी कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते है, उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है।
इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। ऐसे विद्यार्थी जो किसी भी कारण से नियमित रूप से कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते, ऐसे विद्यार्थी आसानी से इग्नू के माध्यम से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी जिनको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी है, उनके लिए इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली एक उपयुक्त प्लेटफार्म है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार, ओडीएल या ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए डीईबी आईडी बनाना अनिवार्य है।
यूजीसी-डीईबी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अब प्रत्येक शिक्षार्थी (अंतर्राष्ट्रीय शिक्षार्थियों को छोड़कर) के लिए किसी भी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) या ऑनलाइन (ओएल) पाठ्यक्रम में नामांकन से पहले अपनी एबीसी आईडी का उपयोग करके एक डीईबी-आईडी बनाना अनिवार्य है। विद्यार्थी यूजीसी-डीईबी वेब पोर्टल पर जाकर अपने अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी का उपयोग करके डीईबी आईडी बना सकते हैं।