फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   POP fell from the roof of the Atal Kisan Mazdoor canteen in the grain market.

Panipat News: अनाज मंडी की अटल किसान मजदूर कैंटीन की छत से गिरी पीओपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
POP fell from the roof of the Atal Kisan Mazdoor canteen in the grain market.
इसराना। इसराना की नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में बनी अटल किसान मजदूर कैंटीन के सात महीने बाद ही छत से पीओपी गिरना शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 28 सितंबर 2025 को किया था। नई बनी अटल कैंटीन की छत से पीओपी गिरने पर किसानों व मजदूरों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

मंडी के मजदूर रमेश, अर्शदीप और विक्रांत ने बताया कि वे शुक्रवार को कैंटीन में खाना खा रहे थे। अचानक से छत से पीओपी नीचे मेज पर आकर गिर गई। कैंटीन की रसोई में पंखे की केबल टूट गई। गनीमत रही कि उस समय इस जगह कोई नहीं था। इस तरह पीओपी कुछ दिन पहले गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ खिलाड़ी त्यागी ने बताया कि कैंटीन की छत से थोड़ी पीओपी गिरने की जानकारी मिली है। इसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। पंखे को चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed