फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Poor quality material was used in drain construction, team took samples

Panipat News: नाला निर्माण में लगाई घटिया सामग्री, टीम ने लिया सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Poor quality material was used in drain construction, team took samples
पानीपत। नगर निगम के एक और विकास कार्य पर सवाल उठ गए हैं। ठेकेदार ने वार्ड-नौ में 28 से 30 लाख रुपये के एक नाले में कम गुणवत्ता की सामग्री लगा दी। इसके साथ पहले से जमा दूषित पानी में ही नाले का निर्माण करा दिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने शिकायत के आधार पर पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर को साथ लेकर नाले की निर्माण सामग्री के सैंपल लिए हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के विकास कार्यों की जांच करने पर नगर निगम के ठेकेदारों के साथ अधिकारी भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंंत्री उड़नदस्ता के सब इंस्पेक्टर राजसिंह, पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर तरुण वीरवार को वार्ड-नौ में विवादित नाले पर पहुंचे। ठेकेदार ने शुभम ने किला चौक से श्रीराम चौक तक इस नाले का निर्माण किया था। टीम ने यहां दो-तीन जगह से सैंपल लिए हैं। टीम के प्रभारी राज सिंह ने बताया कि नाला निर्माण की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर इंजीनियर को साथ लेकर मौका मुआयना किया और यहां से सैंपल लिए हैं। इनको जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई के लिए सिफारिश की जाएगी। वार्ड-9 के पार्षद नवल जिंदल ने 25 मार्च को शपथ ली थी। उन्होंने अगले दिन ही नाला निर्माण में कमतर सामग्री लगाने की शिकायत मिली थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर काम को देखा था। नाला निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयाेग किया जा रहा था। यहां दूषित पानी में नाला बनाया जा रहा था। उन्होंने इसके बाद काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन


बॉक्स

निगम ठेकेदार को दे चुका नोटिस
नगर निगम के जई अजय छौक्कर ने बताया कि किला चौक से श्रीराम चाैक तक नाला निर्माण का 28-30 लाख का टेंडर था। यह काम ठेकदार शुभम जैन को दिया था। स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण में सामग्री सही प्रयोग न करने की शिकायत दी थी। ठेकेदार को उस समय नोटिस दिया था। वहीं ठेकेदार शुभन जैन ने बताया कि नाला निर्माण में गुणवत्तापूर्वक सामग्री का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed