{"_id":"6a189b4e288d8cac2a0296b1","slug":"pollution-will-be-less-travel-will-be-wonderful-panipat-news-c-244-1-pnp1001-158036-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रदूषण होगा कम, सफर होगा शानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रदूषण होगा कम, सफर होगा शानदार
Fri, 29 May 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 29 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले में 45 इलेक्टि्रक बसों के चलने से लोगों का शहर के साथ गांवों का भी सफर शानदार होगा और साथ ही प्रदूषण कम होगा। यात्रियों को एक दूसरे रूट पर जाने के लिए बसों भी आसानी से मिल पाएंगी। रोडवेज ने इसके लिए रूटों की कनेक्टिविटी भी की है। इसके साथ रोडवेज डिपो प्रदेश का इलेक्टि्रक बसों का बड़ा केंद्र बन गया है। यहां 45 बसों का संचालन होगा। सीएम ने 40 बसों को वीरवार को रवाना किया है। पांच ई-बस पहले से सिटी सर्विस में चल रही हैं।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि इलेक्टि्रक बसों के लिए आधुनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बस वॉशिंग प्लेटफार्म, ईटीपी प्लांट, हाईमास्ट लाइट, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और अत्याधुनिक पार्किंग व सर्कुलेशन सिस्टम जैसी सुविधा विकसित की हैं। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और सुगम सफर मिलेगा। इन बसों में शोर और धुएं का उत्सर्जन न के बराबर होगा। इससे शहर में वायु प्रदूषण कम करने में बड़ी मदद मिलेगी। डीजल बसों की तुलना में ई-बसें कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक घटाती हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।
रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि हाई कैपेसिटी चार्जिंग सिस्टम स्थापित किया है। आधुनिक सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में नई पहचान बनाई जा रही हैं। इन बसों के संचालन में कनेक्टिविटी का ध्यान रखा है। एक रूट के यात्री को दूसरे रूट पर जाने के लिए ज्यादा देर तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जेबीएम कंपनी के साथ रोडवेज अधिकारी भी बसों के संचालन पर ध्यान रखेंगे।