{"_id":"68fbd768484cc50d5102a25b","slug":"pollution-full-meter-down-panipat-news-c-244-1-pnp1001-146009-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रदूषण फुल, मीटर डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रदूषण फुल, मीटर डाउन
Sat, 25 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
बबैल रोड पर ड्रेन किनारे कुड़े में लगी आग। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एयर क्वालिटी इंडेक्स दिनोंदिन लगातार बढ़ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का शहर के सेक्टर-18 में लगाया एकमात्र प्रदूषण मापक यंत्र बैटरी बैकअप न होने पर डाउन हो गया है। कभी बिजली जाने पर यूपीएस जवाब दे देते हैं तो कभी नेट का कनेक्शन कमजोर हो जाता है। ऐसे में दिन में तीन-चार बार मीटर डाउन हो जाता है। शुक्रवार को प्रदूषण मापक यंत्र पूरे दिन में नहीं चल पाया। इन सबके चलते एक्यूआई की दिनभर का आकड़ा नहीं मिल पाया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसे जल्द ही चालू कराने का दावा किया है।
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में ग्रैप-2 लगाया गया है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु और जल प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर सख्ताई की गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सेक्टर-18 में लगाया गया प्रदूषण मापक यंत्र शुक्रवार को पूरा दिन बंद रहा। यहां पूरा दिन कभी नेट कनेक्शन के चलते सर्वर डाउन रहा और कभी बिजली जाने के बाद यूपीएस में बैकअप होने से बंद रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बैटरी बैंक नहीं है। यूपीएस बिजली जाने के कुछ देर बाद जवाब दे जाता है। वहीं नेट का कनेक्शन भी नहीं मिल पाता है। ऐसे में प्रदूषण मापक यंत्र बंद हो जाता है।
उद्योगों की जांच तेज की
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उद्योग और प्रदूषण फैलाने वाली संभावित इकाइयों की शुक्रवार को जांच की। खासकर सेक्टर-29 पार्ट-टू स्थित डाई हाउस की जांच की। यहां पेयजल या पर्यावरण प्रदूषण फैलाने के कारकों की जांच की। विभाग की जांच में इस तरह की अनियमितता नहीं मिली।
विज्ञापन
प्रदूषण मापक यंत्र शुक्रवार को तकनीकी खराबी के चलते बंद रहा है। इसके लिए संबंधित कंपनी को लिखा गया है। प्रदूषण फैलाने वाले उद्याेगों की जांच की है। जिले का एक्यूआई करीब 259 रहा है।
कुलदीप, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।