फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   politics, coloney, panipat

50 आउटर कॉलोनियों के एक लाख लोगों पर टिकी राजनीतिक पार्टियों की निगाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
politics, coloney, panipat
विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों की नजर शहर की आउटर कॉलोनियों पर है। इन पार्टियों के सभी नेता उन 50 आउटर कॉलोनियों पर ही वोटों के लिए फोकस कर रहे हैं। भाजपा ने तो सदस्यता अभियान के दौरान सबसे अधिक जोर इन आउटर कॉलोनियों पर ही दिया गया है। कांग्रेस के दो टिकट के उम्मीदवार पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान व ओमबीर सिंह पंवार यहां पर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वे हाउस टैक्स के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ लोगों से हस्ताक्षर तक करवा चुके हैं। इसके अलावा जजपा-बसपा की नजर भी इन 50 आउटर कॉलोनियों पर ही है। जजपा के अनुशासन कमेटी के राज्य अध्यक्ष सतबीर कादियान के बेटे देवेंद्र कादियान पानीपत ग्रामीण से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इन कॉलोनी की 50 हजार वोट पानीपत ग्रामीण में है। इसलिए वे इन कॉलोनियों में जनसंपर्क कर रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री ओपी जैन भी पानीपत शहरी से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। इन 50 आउटर कॉलोनियों की 40 हजार शहरी व 60 हजार वोट पानीपत ग्रामीण में पड़ती है।
विज्ञापन

महिपाल ढांडा कॉलोनियों को लेकर आश्वस्त -
पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा इन 50 आउटर कॉलोनियों को लेकर काफी आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। उनके कार्यकाल में ही शहर की 90 अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया है। वो इसका श्रेय लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वो पानीपत ग्रामीण विधानसभा में पड़ने वाली 50 हजार वोट को भाजपा की वोट मानकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

ओपी जैन व ढांडा को इन्हीं कॉलोनियों ने चुना था
पूर्व मंत्री ओपी जैन 2009 में पानीपत ग्रामीण से विधायक बने थे। उनको आउटर कॉलोनियों की 25 हजार वोट मिली थी। उन्होंने यहां से आजाद उम्मीदवार धारा सिंह रावल को हराया था। महिपाल ढांडा को 2014 में आउटर कॉलोनियों से 35 हजार से अधिक वोट मिली थी। उन्होंने धारा सिंह रावल को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारा सिंह रावल को आउटर कॉलोनियों से 20 हजार वोट मिली
भाजपा नेता धारा सिंह रावल दो माह पहले भाजपा में शामिल हुए हैं। वो भाजपा से ग्रामीण विधानसभा की टिकट मांग कर रहे हैं। 2009 आजाद उम्मीदवार धारा सिंह रावल दूसरे स्थान पर रहे थे। उनको आउटर कॉलोनियों की 18 हजार से अधिक वोट मिली थी। 2014 में भी वो दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार उनको यहां से 20 हजार वोट मिली थी।
सभी पार्टियों ने आउटर कॉलोनियों की अनदेखी की : कादियान
भाजपा व कांग्रेस ने आउटर कॉलोनियों की अनदेखी की है। यहां पर दोनों पार्टियों ने सिर्फ वोट की राजनीति की है। बाहरी कॉलोनियों के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। ना तो लोगों के लिए पानी की सुविधा है और ना ही चलने के लिए गलियां है। लोगों का यहां पर जीना मुश्किल हो रहा है। सरकार को इसकी सुध नहीं है। जजपा की सरकार आने के बाद इनकी परेशानियां दूर होंगी।
देवेंद्र सिंह कादियान, प्रभारी पानीपत ग्रामीण विधानसभा
हम राज नहीं सेवा करेंगे : पंवार
हम राज की नहीं बल्कि सेवा की नीति लेकर आगे बढ़ रहे हैं। वो लगातार आउटर कॉलोनी में जन संपर्क अभियान चला रहे हैं। लोगों की परेशानियों को वो समझते हैं। भाजपा ने सिर्फ झूठे वायदे किए थे। अब कांग्रेस वादे नहीं बल्कि इरादे लेकर आई है।

ओमबीर सिंह पंवार, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस
हमने काम किया और काम करेंगे, जनता खुश है : विज
जो कह रहे हैं कि भाजपा सरकार ने काम नहीं किया वो ग्राउंड पर जाकर देखे। सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। जनता भाजपा से खुश है। अवैध कॉलोनियों को भाजपा ने ही वैध किया है। अब इन कॉलोनियों में सड़कें व पानी की सप्लाई दे दी गई है। हमने काम किया और काम करेंगे।
प्रमोद विज, जिलाध्यक्ष पानीपत, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed