फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Politicians searching for potatoes in paddy fields, it would be fun if you get them to sow a field...

Panipat News: धान के खेत में आलू तलाशते नेता, इनसे एक खेत बुआओ तो मजा आ जाए...

Sun, 05 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 05 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Politicians searching for potatoes in paddy fields, it would be fun if you get them to sow a field...
कवि सम्मेलन में कविता प्रस्तुत करते डाॅ. प्रवीर शुक्ला। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। श्री रामलीला कमेटी देवी मंदिर की ओर से शुक्रवार को श्रीराम राज्यभिषेक के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें देश और प्रदेश के कवियों ने अपनी कविताओं की सुंदर प्रस्तुतियों से सबको गदगद कर दिया। कमेटी के प्रधान आदर्श गुप्ता ने सबका स्वागत किया। शुक्रवार रात करीब 10 करीब कवि सम्मेलन शुरू किया। अरुण जैमिनी, डॉ. प्रवीर शुक्ल, डॉ. अर्जुन सिसोदिया बुलंदशहर, आशीष एलन लखनऊ व डॉ. कीर्ति काले दिल्ली ने हास्य और व्यंग्य कर अपनी कविताओं से लोगों को गुदगुदाया।

उत्तर प्रदेश के बड़ौत के पीके आजाद ने कहा कि आंख से आंख मिलाओ तो मजा आ जाए, हंसकर सब दांत दिखाओ तो मजा आ जाए। उड़ गए बाल मगर खाल अभी बाकी है, खोपड़ी मन से खुजाओ तो मजा आ जाए। वहीं धान के खेत में आलू तलाशते नेता, इनसे एक खेत बुआओ तो मजा आ जाए...। डॉ. कीर्ति ने कहा- काले भंग की तरंग चढ़ी जैसे होले-होले, मुझे वो गुल गुलजार कहने लगा, खुद शाहरुख मुझे मल्लिक बिपाशा बार-बार कहने लगा और उतरा नशा जब धीरे-धीरे ललीता पंवार कहने लगा।
विज्ञापन


कवि डॉ. प्रवीर शुक्ला ने कहा, कैसे कह दूं कि थक गया हूं मैं, जाने किस-किस का हौसला हूं मैं। दाग खुद के छिपाए फिरता हूं और कहता हूं आइना हूं मैं। आशीष एलन लखनऊ ने कहा, चाहे हो क्रिकेट मैच या युद्ध वाला क्षेत्र तेरे साथ होती अनहोनी ही बहुत है, जाने किस चीज से लिख आया भाग्य, पाकिस्तान तुझे धाने के लिए हमारा धोनी बहुत है। अरुण जैमिनी ने कहा- वो हर आदमी सुखी है, जिसका पड़ोसी दुखी है। उन्होंने दूसरी कविता में कहा कि एक आदमी नाई के पास गया, नाई कहने लगा बाल छोटे करने हैं, आदमी बोला बढ़ा भी सकते हो। डॉ. अर्जुन सिसोदिया बुलंदशहर ने कहा कि मिटकर भी हम अंग्रेजों के, सूरज को धूल में मिला देंगे।।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed