फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   'Political parties do not have the ability to govern, foreign companies are running the country'

राजनीतिक दलों में शासन की क्षमता नहीं, विदेश की कंपनियां चला रहीं भारत : शंकराचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
'Political parties do not have the ability to govern, foreign companies are running the country'
पानीपत। सेक्टर-29 स्थित श्याम बाग में वीरवार शाम को गोवर्द्धन मठ जगन्नाथ पुरी के जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के आगमन पर धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर शंकराचार्य ने कहा कि राजनीतिक दलों में शासन करने की क्षमता नहीं है। इसका स्पष्ट उदाहरण हमारे सामने हैं। विदेश की कंपनियां भारत को चला रही हैं। उन्होंने संकेतों में कहा कि विदेश में हमारे नेता जितनी भी ख्याति अर्जित कर लें, लेकिन जब तक राजनीतिक क्षेत्र का ह्रास होता रहेगा, तब तक अखंड भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। ज्ञानेश्वर धाम से बटुकों ने वेद मंत्रोच्चारण से शंकराचार्य का स्वागत किया। शंकराचार्य ने कहा कि हर हिंदू हर रोज एक रुपया निकालें और। एक घंटा भजन में लगाए। अपने मन मंदिर को केंद्र बनाकर हिंदू राष्ट्र के लिए संकल्पित हो। अपनी आने वाली 25 पीढ़ियों के लिए धन एकत्र करने की जगह 25 लोगों को रोजगार मुहैया कराएं।
विज्ञापन

धर्मसभा में निर्यातक सुरेश तायल, सर्व संगठन समाज से सुरेश काबरा, डॉ.बीबी शर्मा, चैंबर आफ कॉमर्स से विनोद खंडेलवाल, मोहनलाल गर्ग, पार्षद शकुंतला गर्ग, वृंदावन ट्रस्ट से विकास गोयल, हरीश बंसल, राकेश बंसल के अलावा सुरेंद्र रेवड़ी, हरपाल ढांडा, राधे राधे महाराज, दाऊजी महाराज, निरंजन पाराशर, भाजपा की जिला अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता, विजय जैन, राकेश तायल, शुभम तायल, प्रवीन जैन, भारत शर्मा सहित शहर के प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मसभा के तीन महत्वपूर्ण बिंदु
- जीविका की उपेक्षा न करें, लेकिन ध्यान रखें जीवन जीविका के लिए ही न लगाएं। परमात्मा को प्राप्त करें।
जीवन यापन नहीं कर पाने वालों की मदद करें
- 24 घंटे में 75 मिनट भजन के लिए निकालें। भजन के बल से परमात्मा मिलेंगे।
आज देंगे दीक्षा
शंकराचार्य आज सेक्टर 12 में निर्यातक सुरेश तायल के निवास पर दीक्षा देंगे। दीक्षा के लिए भारतीय संस्कृति के अनुरुप धोती कुर्ता में आना होगा। महिलाएं साड़ी पहनकर आएं। जो लोग शंकराचार्य के संगठन से जुड़ना चाहते हैं वे भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed