{"_id":"6a1756c4cb428fa732020b37","slug":"policemen-set-up-stalls-to-provide-cold-sweet-water-to-passersby-panipat-news-c-244-1-pnp1011-157946-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिसकर्मियों ने राहगीरों के लिए ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिसकर्मियों ने राहगीरों के लिए ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई
Thu, 28 May 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 28 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
राहगीरों को ठंडा पानी पिलाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Samvad
समालखा। ज्येष्ठ की एकादशी पर चुलकाना चौकी पुलिस ने बुधवार को चौकी के बाहर राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई। इस सेवा कार्य में चौकी प्रभारी व उनके स्टाफ ने राहगीरों, वाहन चालकों और ग्रामीणों को छबील पर मीठा पानी पिलाया
चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि इस भीषण गर्मी में ठंडा पानी लोगों के लिए अमृत के समान है। जब कोई व्यक्ति इतनी भीषण गर्मी में घर से निकलता है तो उसे ठंडा व मीठा पानी मिल जाए तो उसके लिए वह अमृत के समान होता है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि समाज की सेवा करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय आमजन के साथ खड़े रहकर उनकी सहायता भी करती है।