फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Policemen created awareness against drug abuse

Panipat News: पुलिसकर्मियों ने नशे के खिलाफ किया जागरूक

Thu, 04 Jun 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 04 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Policemen created awareness against drug abuse
लोगोंं को नशे के ​खिलाफ जानकारी देते पुलिस अ​​धिकारी। पुलिस
समालखा। पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने बुधवार को वार्ड-1, 2 व 3 में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। पुलिस टीम ने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया और उन्हें नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक व स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करती है। इससे न केवल व्यक्ति की कार्यक्षमता और निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होती है, बल्कि उसका पारिवारिक और सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है। टीम ने लोगों को समझाया कि नशा अपराधों को भी बढ़ावा देता है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना सकता है। पुलिस टीम द्वारा अभिभावकों को बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में भी जागरूक किया गया। लोगों को बताया कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने के लिए परिवार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यदि अभिभावक बच्चों की गतिविधियों पर नियमित नजर रखें, उनके मित्रों और दिनचर्या की जानकारी रखें व उनके साथ खुलकर संवाद करें तो उन्हें गलत संगत और नशे की लत से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed