फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Policeman beaten at the notice of Quarrel

दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर गए चौकी इंचार्ज को पीटा, छुड़ाने आए होमगार्ड की गर्दन काटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
Policeman beaten at the notice of Quarrel
चांदनी बाग थाना क्षेत्र के किशनपुरा की रविदास कालोनी में दो पक्षों के झगड़े की सूचना पर पहुंचे किशनपुरा चौकी इंचार्ज को बंधक बनाकर पीटा गया और उन्हें छुड़ाने आए होमगार्ड की गर्दन पर चाकू मारा गया। मामले में आरोपी पिता-पुत्रों और उनके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

संजय कालोनी निवासी होमगार्ड मोहित ने एसएचओ हरविंद्र सिंह को दी शिकायत में बताया कि वह किशनपुरा पुलिस चौकी में तैनात है। सोमवार रात 9.40 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रविदास नगर में अंग्रेज सिंह के साथ पड़ोसी मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना पर चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह पूरी वारदात के बारे में अंग्रेज सिंह से पूछताछ कर रहे थे। तभी आरोपी गुलाब, उसके बेटे राहुल व सचिन तथा साथी इरफान आ गए। बताया गया कि सचिन के हाथ में चाकू था। गुलाब, राहुल और इरफान के हाथ में डंडे थे। इन सभी ने चौकी इंचार्ज रणबीर और हमला कर दिया। सचिन ने उसकी गर्दन पर चाकू से मार दिया। इन सभी ने उन दोनों को बंधक बना लिया और लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। काफी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने के बाद चारों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इलाज के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इसके बाद चांदनी बाग थाना में इस घटना की सूचना दी गई। पुलिस बल वहां पहुंचा तो आरोपी घर से फरार हो गए। अब चांदनी बाग थाना पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर जान से मारने के प्रयास में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस और पीड़ित, दोनों ने दर्ज कराया है केस-
चौकी इंचार्ज एसआई रणबीर सिंह ने बताया कि 100 और 1091 पर शिकायत के बाद उन्हें सूचना दी गई थी। मौके पर उन्हें अंग्रेज सिंह मिला। उससे जानकारी लेने के दौरान ही आरोपियों ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अंग्रेज सिंह के परिवार के साथ मारपीट करने के साथ महिलाओं के कपड़े फाड़े हैं।

- अपराधिक प्रवृति के हैं हमलावर, तलाश जारी है : चौकी इंचार्ज
झगड़े की सूचना पर हम मौके पर पहुंचे थे। वहां पर अंग्रेज के परिवार के साथ गुलाब व उसके 2 बेटे राहुल व सचिन तथा उनका साथी इरफान झगड़ा कर रहे थे। वे बहुत अधिक गुस्से में थे। पुलिस जाकर पूछताछ करने लगी तो अचानक इन्होंने लाठी डंडों से हमला कर दिया। होमगार्ड के जवान मोहित को चाकू मार दिया। लोगों की भीड़ जमा होने पर ये उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अब पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इन पर केस दर्ज कर लिया गया है।
- रणबीर सिंह, इंचार्ज किशनपुरा चौकी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed