फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   policeman asks money, do whatsapp

पुलिसकर्मी पैसे मांगे तो करें तो व्हाट्सएप

Wed, 03 Jun 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 03 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
अगर आपसे कोई पुलिसकर्मी पैसे मांगता है या फिर काम की ऐवज दूसरे लाभ लेने की नीयत रखता है तो ऐसे पुलिसकर्मी की गतिविधियां और मांग को पुलिस के व्हाट्सएप पर भी डाल सकते हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी इस तरह की शिकायतों का भी प्रमुखता के साथ समाधान करेंगे।

पानीपत पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप को अपडेट किया है और अब व्हाट्सएप पर पुलिसकर्मियों की भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत करने का फैसला लिया है। पुलिस अधीक्षक पानीपत राहुल शर्मा ने आमजन की सुविधाओं को देखते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


विदित है कि पानीपत पुलिस की ओर से गत दिनों व्हाट्सएप पर शिकायत लेने का प्रावधान शुरू किया था। इसका नंबर 07056549701 है।

पुलिस ने व्हाट्सएप शिकायतों के लिए सफल इस्तेमाल होने पर पुलिसकर्मियों की भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत भी लेने का फैसला लिया है।

पहले कई खा चुके हैं जेल की हवा
जिले में पुलिसकर्मियों में भ्रष्टाचार के पहले भी कई मामले पकड़े जा चुके हैं। गत वर्ष तत्कालीन एसपी ने कई पुलिसकर्मियों को सलाखों के पीछे भेजा था। एक सब-इंस्पेक्टर को चोरी के मामले में कार्रवाई करने पर लाखों की रिश्वत मांगने और शहर यातायात प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों पर चालानों में गड़बड़ी करने पर मुकदमा दर्ज किया था। एक महिला सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस जनता की सेवा के लिए है। सेवा कार्यों में भ्रष्टाचार फैलाना दंडनीय अपराध है। पुलिसकर्मी किसी तरह का भ्रष्टाचार फैलाता है है तो उसकी जानकारी पुलिस के व्हाट्सएप पर दे सकते हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राहुल शर्मा, एसपी पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed