फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Policeman accused of demanding bribe is absent, investigation to be conducted

Panipat News: रिश्वत मांगने के आरोपी पुलिसकर्मी गैरहाजिर, होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Policeman accused of demanding bribe is absent, investigation to be conducted
पानीपत। नशा तस्करी के आरोपियों के नाम मुकदमे से निकालने के लिए रिश्वत मांगने के आरोपी पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गई है। तीनों आरोपी गैरहाजिर हो गए। एसपी ने के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन

प्रकरण से जुड़ी फाइल की भी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुकदमे में जो गिरफ्तारी होनी थी वह पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने किस आधार पर नाम बढ़ाने और निकालने का खेल किया इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात पुलिसकर्मियों एएसआई सुनील, हवलदार चांद और सुरेंद्र के खिलाफ एसीबी की टीम ने प्राथमिकी दर्ज की थी। नूंह जिले के मुंठैता गांव के नियामत बताया था कि उनके जीजा अरसद गांव मालब जिला नूंह में रहते हैं। वे प्रॉपर्टी डीलर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले उनके जीजा के गांव भालब में एंटी नारकोटिक्स सेल से हवलदार चांद, सुरेंद्र और एएसआई सुनील सिविल कपड़ों में गए थे। उनके जीजा उस दिन किसी काम से बाहर गए थे। पुलिस वाले गांव भालब के सरपंच घर पर गए।

उन्होंने सरंपच को बताया की गांव के अरशद व जमील उर्फ जम्मी का नाम किसी मुकदमे में आया है। पुलिसकर्मी जमील उर्फ जम्मी को बताया के नशीले पदार्थ सहित एक कैंटर समालखा में पकड़ा है। कैंटर की फर्जी आरसी बनाई गई है। उन्होंने अरसद के नाम कटवाना के लिए छह लाख रुपये रिश्वत की मांग की। इसके बाद दो लाख रुपये देना तय किया। अरसद के अलावा जमील उर्फ जम्मी व आरिफ वासी साख जिला नूंह मेवात का भी नाम भी कटवाने की बात कही। उन्होंने प्रति व्यक्ति पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार को एसीबी की टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पानीपत पहुंची थी। लेकिन वह फरार हो गए। आरोपियों के फरार होने के बाद उनकी गैरहाजिरी थाने की जीडी में दर्ज दी गई है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed