फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police will bring gangster Jogendra Gyong on production warrant.

Panipat News: गैंगस्टर जोगेंद्र ग्योंग को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Police will bring gangster Jogendra Gyong on production warrant.
पानीपत। कुख्यात गैंगस्टर रहे सुरेंद्र ग्योंग के छोटे भाई और हत्या, लूटपाट समेत कई संगीन मामलों के मोस्ट वाटेंट जोगेंद्र ग्योंग को फिलीपींस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जोगेंद्र ग्योंग पर पानीपत पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। उसको जल्द भारत डिपोट किया जाएगा। फिर कैथल पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। इसके बाद पानीपत पुलिस आरोपी जोगेंद्र ग्योंग को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। पुलिस जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू करेगी। जोगेंद्र ग्योंग का पुलिस के हाथ आना बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
विज्ञापन

जोंगेंद्र ग्योंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर 30 दिसंबर 2017 को दिन दहाड़े शहर के सेक्टर 18 में करनाल के गांव राहड़ा निवासी जयदेव शर्मा को गोलियों से भून दिया था। जोगेंद्र को शक था कि उसके गैंगस्टर भाई सुरेंद्र ग्योंग की मुखबिरी जयदेव ने ही की थी। वह सुरेंद्र ग्योंग के एन्काउंटर में शामिल था। बता दें कि कुख्यात सुरेंद्र ग्योंग का पुलिस ने अप्रैल 2017 में एनकाउंटर कर दिया था। दहशत के पर्याय रहे सुरेंद्र ग्योंग से जान का खतरा बताकर कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी हाई कोर्ट से सुरक्षा मांगी थी।
विज्ञापन



मधुबन में इंस्पेक्टर रहे जिले सिंह की 30 दिसंबर 2017 को सेक्टर 18 में सेवानिवृत्ति पार्टी थी। जिले सिंह ने अपने साढ़ू काबड़ी के ओमप्रकाश और उनके दामाद जयदेव शर्मा (28) निवासी राहड़ा गांव को भी पार्टी में आमंत्रित किया था। जयदेव शर्मा अपनी पत्नी सुशीला, चार वर्षीय बेटे कुनाल और, ससुर ओमप्रकाश के साथ पार्टी में शामिल होने पहुंचा था। दोपहर बाद करीब तीन बजे जिले सिंह के मकान से करीब 150 मीटर दूर हमलावरों ने जयदेव को गोलियों से भून दिया था। वह अकेला बाहर क्यों और किसके कहने पर आया, यह पता नहीं चल सका था। हमलावरों ने जयदेव के माथे, चेहरे, गर्दन, सीने और पेट में 13 गोलियां मारी थी। उसके कुल्हें पर उसकी लाइसेंसी पिस्तौल टंगी रह गई थी। वह अपनी सुरक्षा के लिए पिस्तौल नहीं निकाल पाया था। पुलिस ने इस मामले में जोगेंद्र, करनाल के पार्षद भाग सिंह, उसके भाई सुशील, तीन-चार अन्य पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

ग्योंग के एनकाउंटर के बाद मिला था रिवॉल्वर का लाइसेंस-



जयदेव शर्मा का नाम सुरेंद्र ग्योंग के एनकाउंटर के बाद चर्चा में आया था। दरअसल, सुरेंद्र का भाई जोगेंद्र ग्योंग यह मानता था कि सुरेंद्र के एनकाउंटर की वजह जयदेव ही था। राहड़ा गांव में सुरेंद्र का जयदेव के घर आना-जाना था। जोगेंद्र सुरेंद्र की मौत के बाद पैरोल पर आया था। वह भाई की हत्या का बदला लेना चाहता था। असंध पुलिस के अनुसार, मोबाइल टावर की व्यवस्था संभालने वाले ठेकेदार जयदेव ने सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया था। फिर भी उसकी कोठी के बाहर पीसीआर तैनात रहती थी। जयदेव के कहने पर पुलिस ने उसे रिवॉल्वर का लाइसेंस दे दिया था। वारदात के समय भी जयदेव के पास रिवॉल्वर था।




वर्जन-
एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि जोगेंद्र ग्योंग पानीपत में जयदेव की हत्या का आरोपी है। पानीपत पुलिस को भी उसकी तलाश थी। उसे भारत में लाने के बाद पानीपत पुलिस भी उसको प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed