फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   police transfar order release in panipat

देर शाम 11 इंस्पेक्टर सहित 19 पुलिस अधिकारियों की फेरबदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
police transfar order release in panipat
पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने जिले के कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर बदल दिया। एसपी की तरफ से किए गए ट्रांसफर लिस्ट अनुसार 11 इंस्पेक्टर सहित 19 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। एसपी द्वारा जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में थाना समालखा के प्रभारी संदीप कुमार को थाना किला, पुलिस लाइन से मंजीत सिंह चांदनीबाग थाना प्रभारी लगाया। वहीं, कमलजीत को पीपीटी से सेक्टर 13-17 प्रभारी, अनीरुद्ध इंस्पेक्टर को ट्रैफिक एसएचओ से इसराना थाना प्रभारी, थाना बापौली प्रभारी हरविंद्र को समालखा थाना प्रभारी, सेक्टर 13-17 प्रभारी अनिल को बापौली थाना प्रभारी, इस्कोर्ट गार्ड इंचार्ज इंस्पेक्टर आशीष को सदर थाना प्रभारी, वूमन हेल्प डेस्क पवना को महिला थाना प्रभारी, सदर थाना इंस्पेक्टर अशोक को सीआइए 3 के डिटेक्टिव स्टाफ का इंचार्ज, सेक्टर 13-17 के अतिरिक्त प्रभारी हुकुम सिंह को थाना प्रभारी ट्रैफिक बारपुर, शहर थाना दीदार को सनौली थाना प्रभारी और सनौली थाना प्रभारी योगेश को सेक्टर 29 थाना की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

तीन थाना प्रभारियों को भेजा पुलिस लाइन
देर शाम ट्रांसफर की लिस्ट अनुसार इसराना थाना प्रभारी श्रीभगवान को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं सेक्टर 29 थाना प्रभारी सतनारायण को भी पुलिस लाइन भेजा गया। अंत में किला थाना प्रभारी अतर सिंह को पुलिस लाइन में भेजा गया है। वहीं इसराना थाना से प्रेम को इस्कोर्ट गार्ड का इंचार्ज लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed